Ram Navami 2024: मध्यप्रदेश के किस जिले, शहर, कस्बे और गांव में कितनी है रामजन्मोत्सव की धूम, यहां जानें सबकुछ

Ram Navami celebration in Chhatarpur
X
छतरपुर में पूरा शहर श्रीराम की रोशनी से जगमगा रहा है।
Ram Navami 2024: रामनवमी पर मध्यप्रदेश में रामजन्मोत्सव की धूम मची है। छतरपुर श्रीराम की रोशनी जगमगा रहा है। ओरछा में रामराजा सरकार को 51 हजार लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। रतलाम के राजमहल गेट के बाहर 10 हजार दीपों से महाआरती होगी।

Ram Navami 2024: रामनवमी पर मध्यप्रदेश में रामजन्मोत्सव की धूम मची है। छतरपुर में पूरा शहर श्रीराम की रोशनी से जगमगा रहा है। निवाड़ी के ओरछा में रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया है। रामराजा सरकार को 51 हजार लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। महाकाल का आभूषण, चंदन, भांग, सूखे मेवों से श्रीराम के स्वरूप में शृंगार किया गया। महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक-पूजन किया गया। रतलाम के राजमहल गेट के बाहर 10 हजार दीपों से महाआरती होगी। 21000 लड्डुओं का भोग लगेगा। बनारस का आरती दल आरती करेगा। शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

शिवराज सिंह ने कन्यापूजन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्यापूजन कर बेटियों का आशीर्वाद लिया। शिवराज ने एक्स पर लिखा है कि महानवमी के पुण्य अवसर पर देवी स्वरूपा बेटियों के कदम घर में पड़े, कोना-कोना खुशियों से खिल उठा। मैया से प्रार्थना है कि इतना सामर्थ्य दें कि बेटियों के हर सपने को पूरा कर पाऊं।

अमित शाह ने छिंदवाड़ा के राम मंदिर में किए दर्शन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा में बुधवार को ऊंठखाना स्थित प्राचीन राम मंदिर में दर्शन किए। अमित शाह के साथ सीएम मोहन यादव सहित कई नेता मौजूद थे। भगवान के दर्शन के बाद शाह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इंदौर:-अंगूर से सजाया मंदिर
इंदौर के मालवीय नगर में खाटू श्याम मंदिर में राम दरबार है। यहां बाबा खाटू श्याम, राम दरबार में भगवान राम, लखन और जानकी, हनुमान मंदिर में इस बार अंगूर से सजावट की गई है। साढ़े छह क्विंटल अंगूर से मंदिर को सजाया गया है। पूरे मंदिर को सजाने में 15 घंटे से अधिक समय लगा। काले-हरे-लाल अंगूरों से भगवान को सजाया गया।

छतरपुर में श्रीराम की रोशनी से नहाया शहर

ओरछा:-
निवाड़ी के ओरछा में ओरछा श्रीरामराजा सरकार राजा के रूप में पूजे जाते हैं। यहां के रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रामराजा सरकार को 51 हजार लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। शोभायात्रा में लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं।

orchha

उज्जैन:-
उज्जैन में महाकाल का आभूषण, चंदन, भांग, सूखे मेवों से श्रीराम के स्वरूप में शृंगार किया गया। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक - पूजन किया गया।
रतलाम:-
रतलाम के राजमहल गेट के बाहर 10 हजार दीपों से महाआरती होगी। 21000 लड्डुओं का भोग लगेगा। बनारस का आरती दल आरती करेगा। शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
नर्मदापुरम:-
नर्मदापुरम में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामदेव मंदिर से शुरू होकर सेठानी घाट स्थित राम मंदिर पहुंचेगी। गुना में प्रताप छात्रावास में अखंड रामायण के बाद पूर्णाहुति होगी। इसके रघुवंशी समाज शोभायात्रा निकालेगा।

विदिशा:-मंदिर के अंदर पहुंचती हैं सूर्य की किरणें
विदिशा के पेढ़ी चौराहा स्थित महाराष्ट्रीय समाज के श्रीराम मंदिर में सूर्य किरणें पहुंचाने का काम 280 साल से चला आ रहा है। रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे भगवान की जन्मोत्सव आरती के समय सूर्य मंदिर के ठीक ऊपर आता है। मंदिर में स्थापित श्रीराम की मूर्ति तक सूर्य की किरणें पहुंचाने के लिए मंदिर से बाहर एक चबूतरे का उपयोग किया जाता है। चबूतरे पर श्रद्धालु मंदिर के ठीक सामने एक दर्पण लेकर खड़ा होता है। कांच में सूर्य की किरणों को उतारकर मंदिर के अंदर तक पहुंचता है। यह क्रम 12 से 15 मिनट तक चलता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story