MP News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भाजपा कार्यालय में 24 घंटे का रामायण पाठ, बुलाए गए 108 दृष्टिबाधित कलाकार

Ramlala Mandir Pran Pratistha
X
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते सजे दिल्ली के मंदिर।
Ram mandir Ayodhya: मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यालय में 24 घंटे का रामायण पाठ किया जा रहा। यह कार्यक्रम अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर किया गया है।

Ram mandir Ayodhya: अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा। मध्यप्रदेश के भोपाल में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में 108 दृष्टिबाधित लोग 24 घंटे तक रामायण का पाठ कर रहे हैं। यह पाठ रविवार सुबह 11 से शुरू किया गया है जो 24 घंटे चलेगा।

भोपाल में लगाई गई स्क्रीन
भाजपा कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि यह अखंड पाठ 24 घंटे चलेगा। सोमवार को हवन और पूजा के साथ समापन किया जाएगा। दृष्टिबाधित प्रतिभागी ब्रेल लिपि में रामायण पढ़ेंगे। शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। इसके साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने के लिए एक बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।

दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्यप्रदेश के सरकारी कार्यालय में आधे दिन के अवकाश की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। 22 जनवरी को आधे दिन छुट्टी मना पाएंगे। सभी शासकीय कार्यालय दोपहर 2:30 के बाद ही खुलेंगे।

केन्द्र सरकार ने भी दिया छुट्टी
अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को पूरे देश में जश्न के साथ मनाया जा रहा। लोगों में एक अलग ही खुशी नजर आ रही है। इस कार्यक्रम को मनाने के लिए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार ने भी आधे दिन छुट्टी देने की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विदेशों में भी जश्न
अयोध्या में हो रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना तय है। इस समारोह में देश के लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम का जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि लगभग 60 देशों में मनाया जा रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story