News in Brief, 19 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 19 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update
विधानसभा में गूंजेगा खाद, कुपोषण और बिजली का मुद्दा
मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खाद का मुद्दा उठाएंगे। इसके लिए उन्होंने विधानसभा सचिवालय को नोटिस दिया है। विधानसभा में गुरुवार को 4 विषयों पर ध्यान आकर्षण किया जाएगा। विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासी इलाकों में बढ़ते कुपोषण, विधायक नरेद्र कुशवाह बिजली समस्या पर सदन का ध्यान आकर्षण कराएंगे। 7 शासकीय विधेयक भी रखे जाएंगे।
CM मोहन यादव गुना, छतरपुर और पन्ना दौरे पर
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को गुना, छतरपुर और पन्ना जाएंगे। सुबह 9:15 बजे सीएम शाहपुरा थाने के पास अक्षय पत्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। 10:15 बजे भोपाल से गुना रवाना होंगे। 11 बजे गुना में विद्यार्थी परिषद के 57वें प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। 12:25 पर छतरपुर में किसान सम्मेलन और लोक कल्याण शिविर व 3:30 बजे पन्ना में संत सम्मेलन और लोक कल्याण शिविर में शामिल होंगे। शाम 6 बजे खजुराहो से भोपाल रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सटई स्टेडियम प्रांगण, जिला छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत आयोजित 'किसान सम्मेलन'@DrMohanYadav51#MyCM#जनकल्याण_पर्व_MP#1YearOfMohanYadavSarkar
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 19, 2024
https://t.co/qP1pB9fNj6
अक्षय पात्र फाउंडेशन बनाएगा रिकॉर्ड
अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा संचालित मिड-डे मिल कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। अक्षय पात्र फाउंडेशन बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। बावड़ियां कलां स्थित किचन में रोजाना 50 हजार छात्रों के लिए भोजन बनता है। भोपाल की 645 स्कूलों में 38 वाहनों के जरिए यह भोजन पहुंचाया जाता है। भोजन पूरी तरह से आधुनिक मशीनों द्वारा तैयार होता है। गुरुवार को सीएम की मौजूदगी में फाउंडेशन द्वारा एक करोड़ वीं थाली परोसी जाएगी।