News in Brief, 16 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 16 December: मध्यप्रदेश में सोमवार (16 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 16 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

भोपाल में पुलिस बैंड की प्रस्तुति
भोपाल के मिंटो हाल में सोमवार शाम 5 बजे पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुति हुई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे विधानसभा कार्यवाही शुरू होगी। नवनिर्वाचित विधायक रमाकांत भार्गव, कमलेश शाह आौर मुकेश मल्होत्रा विधायक पद की शपथ लेंगे। विधायकों ने इस बार 1766 सवाल लगाए हैं। 178 ध्यानाकर्षण सूचनाएं और 14 अशासकीय संकल्प स्वीकार किए गए हैं। सत्र में 8 विधेयक पेश किए जाएंगे। कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है। फसल के दाम और खाद का मुद्दा उठया जाएगा।

विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
विधानसभा से पहले सुबह 10 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। स्पीकर के कक्ष में सीएम मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य सीनियर मंत्री विधायक शामिल होंगे।

कांग्रेस का विधानसभा घेराव
कांग्रेस किसान और युवाओं सहित जनहित के मुद्दों को लेकर सदन से लेकर सड़क तक उठाने जा रही है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा घेराव की तैयारी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदेशभर से 50 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे। जवाहर चौक में जनसभा होगी। इसके बाद पैदल मार्च कर रोशनपुरा चौराहे पहुंचेंगे। यहां सुरक्षा की दृष्टि से 1500 जवान तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: आज मनाई जा रही है धनु संक्रांति, सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय

CM मोहन यादव के कार्यक्रम
बरकतउल्ला विवि में सोमवार दोपहर 2 बजे युवा संवाद होगा। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। सीएम इसके बाद दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में पुलिस बैंड प्रोग्राम, 4 बजे जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक और शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

पद्मश्री जोधइया बाई का निधन
उमरिया जिले की आदिवासी चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के निधन रविवार को हो गया है। जिसपर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उमरिया जिले की शान 86 वर्षीय जोधइया बाई ने देश-विदेश में बैगा चित्रकला को पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जोधइया बाई ने पद्मश्री तथा राष्ट्रीय नारी सम्मान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story