News in Brief, 13 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 13 December: मध्यप्रदेश में शुक्रवार (13 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 13 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • छात्रावासों में गठित होंगी नशामुक्ति समितियां
    नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयुष विभाग के छात्रावासों में नशामुक्ति समितियां गठित की जाएंगी। प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने बताया, छात्रावासों में नशामुक्ति समितियों के गठन का निर्णय राज्य स्तरीय बैठक में किया गया है। आयुष विभाग संकायवार विद्यार्थियों की समिति गठित कर रहा है। यह समितियां छात्रों को जागरूक करेंगी।
  • CM मोहन यादव भोपाल को देंगे बड़ी सौगात
    मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शुक्रवार (13 दिसंबर) को भोपाल में बड़ी सौगात देंगे। सुबह 10 बजे सीएम भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सुबह 10:30 बजे झिरी रातापानी में 8वें टाइगर रिजर्व का लोकार्पण करेंगे। सुबह 11:10 पर गोल जोड़ सिक्सलाइन कोलार में बाइक रैली को हरीझंडी दिखाएंगे। दोपहर 12:15 बजे भोपाल संभाग के 650 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। शाम 5 बजे पीकेसी योजना की समीक्षा करेंगे। शाम 6:30 रविंद्र भवन में विविधता का उत्सव विरासत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहनों को मिलेंगे 5 हजार: CM मोहन यादव ने रिपोर्ट कार्ड में किया जिक्र, गिनाईं उपलब्धियां

  • रातापानी विरासत संजोने जागरूकता अभियान
    रातापानी जंगल की विरासत संजोने जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को इसके लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। कोलार के गोल जोड़ चौराहा में सुबह 10 बजे सीएम मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे। अभिनेता रणदीप हुड्डा भी रैली में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story