News in Brief, 12 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 12 December: मध्यप्रदेश में गुरुवार (12 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 12 December : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

CM मोहन यादव ने सिखाए सियासत के गुर
मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा गुरुवार सुबह भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाया। उज्जैन में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सियासत की बारीकियां समझाई। कहा, संगठन और समाजसेवा का ध्येय लेकर आगे बढ़ें, पद प्रतिष्ठा अपने आप मिलेगी।

CM मोहन यादव पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे होने पर गुरुवार को रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। मिंटो हॉल में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी भी मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडियो जारी कर सरकार की विफलताएं बताई है।

अलीराजपुर में 1700 करोड़ का सिंचाई प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गुरुवार को अलीराजपुर प्रवास पर रहेंगे। सीएम छकतला में 1700 करोड़ से अधिक की लागत वाली सोंडवा सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जल संसाधन विभाग और पीएचई विभाग की संयुक्त परियोजना से 169 गांव की 55 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। पेयजल भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

17 दिसंबर को अनुपूरक बजट
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 17 दिसंबर को करीब 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। मोहन कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल चुकी है। वित्त विभाग ने 2025-26 में मुख्य बजट पेश करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। 15 जनवरी विभागों से सुझाव मांगे गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story