News in Brief, 8 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 8 February: मध्यप्रदेश में शनिवार (8 फरवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 8 February: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

मुख्यमंत्री आज कुंभ में लगाएंगे डुबकी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाएंगे। सीएम सुबह भोपाल से यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। जहां से स्नान करने संगम तट पर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ परिवार के कुछ सदस्य और अधिकारियों का दल भी रहेगा।

undefined

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट शनिवार चार बजे खोले गए। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चन्दन और त्रिपुंड अर्पित कर शृंगार किया। शृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढंक कर भस्मी रमाई गई। रजत त्रिपुंड, बिल्व पत्र, आंकड़े की माला अर्पित कर राजा स्वरूप में भगवान महाकाल का शृंगार किया गया। भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

undefined
Baba Mahakal

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर में 24 और 25 फरवरी को
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। भव्य आयोजन मानव संग्रहालय परिसर में होगा। समिट (जीआईएस) में यूके, जर्मनी और जापान ही नहीं, बल्कि अमेरिका और चीन जैसे 61 देशों के निवेशक व बड़े औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके लिए सरकार ने कई देशों के निवेशकों को निमंत्रण भेज दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद यूके, जर्मनी व जापान जाकर वहां के निवेशकों को न्यौता दे चुके हैं। अब अन्य देशों के प्रमुखों को न्यौता देने राज्य के आइएएस अधिकारियों का दल जाएगा। ज्यादातर को न्यौता भेजा जा रहा है।

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 11 फरवरी तक
माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) चयन परीक्षा-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 11 फरवरी है। आवेदन पत्र में संशोधन 28 जनवरी से 16 फरवरी तक होंगे। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा यह परीक्षा 20 मार्च से शुरू की जाएगी।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में नृत्य नाटिका का होगा मंचन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एक खास और आकर्षक नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। यह नृत्य नाटिका प्रसिद्ध कलाकार मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में प्रस्तुत होगी। जिसमें मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, लोककला और पर्यटन को दर्शाया जाएगा। 24 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से मानव संग्रहालय में होगा, जिसकी अवधि लगभग 45 मिनट होगी। नृत्य नाटिका में मध्यप्रदेश की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जाएगा। इसके लिए कलाकारों ने रिहर्सल भी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 8 February: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच का राष्ट्रीय सम्मेलन
अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच 16 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं हेमंत स्मृति कविता सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर संस्था द्वारा हेमंत स्मृति कविता सम्मान सहित 14 साहित्यकारों को विधा पुरस्कार अलंकरण सत्र में कैलाश चंद्र पंत के आशीर्वाद से वरिष्ठ कवि आलोचक विजय बहादुर सिंह , वरिष्ठ कवि डॉ बुद्धिनाथ मिश्र तथा मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक बाल साहित्यकार डॉ विकास दवे के करकमलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। सुबह 11:30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के दो अन्य सत्र कहानी पाठ और लघुकथा पाठ के भी होंगे।

24 फरवरी से शुरू होगी 5वीं 8वीं की परीक्षाएं
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा पांचवीं-आठवीं की मुख्य परीक्षाओं को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 फरवरी से यह परीक्षाएं आरएसके द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा केंद्रो की दूरी को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुसार, सभी परीक्षा केंद्र 3 किमी के दायरे में ही रहेंगे।  परीक्षा में सरकारी और निजी स्कूलों के 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा में निर्धारित अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए दो माह बाद पुनः परीक्षा आयोजित होगी।

15 हजार डॉक्टर 20 से करेंगे आंदोलन
मध्य प्रदेश के 15 हजार से अधिक डॉक्टर 20 फरवरी से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। लंबे समय से लंबित डीएसीपी, सातवें वेतन का लाभ व चिकित्सकों के कार्य में बढ़ती प्रशासनिक दखलंदाजी सहित अन्य मांगों को लेकर डॉक्टर आंदोलन करेंगे। चिकित्सक महासंघ ने आंदोलन की घोषणा करते हुए, उच्च न्यायलय, उप मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। महासंघ ने पत्र में लिखा है कि ना ही अब तक हाइ पॉवर कमेटी का गठन हुआ और ना ही कैबिनेट से पारित निर्णय जैसे डीएसीपी, सातवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से देना, एनएपीए की सही गणना व अन्य के संबंध में आदेश निकाले गए हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ आगामी 20 फरवरी से आंदोलन करने जा रहा है।

जेईई मेन सेशन के आवेदन 24 तक होंगे जमा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 24 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। छात्र-छात्राएं रात 9 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फीस भुगतान की सुविधा रात 11.50 बजे तक रहेगी। यह परीक्षा 1 से 8 अप्रैल के बीच होने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story