News in Brief, 29 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें 

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 29 November: मध्यप्रदेश में शुक्रवार (29 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 28 November : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने किए महाकाल दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन शुक्रवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ परिवार के लोग भी थे। उन्होंने भोग आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह की देहरी से पूजन कर दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। पुजारियों ने आशीर्वाद स्वरूप जशोदा बेन को भगवान महाकाल पर चढ़ा हुआ वस्त्र और पुष्प माला दी। जशोदा बेन कई बार बाबा के दर्शन करने आ चुकी हैं।

शहरों में विकास के लिए 558 करोड़ के DPR को मंजूरी
एमपी के शहरों में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए अमृत 2.0 के तहत बनी 558 करोड़ 17 लाख रुपए के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को तकनीकी अनुमोदन कर दिया गया। सीवरेज, जलप्रदाय, वाटर बॉडी, ग्रीन स्पेस निर्माण कार्यों के लिए मंजूरी दी गई। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय की राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक में इन डीपीआर की मंजूरी दी गई है। प्रदेश में 418 नगरीय निकायों में अमृत 2.0 के तहत 11 हजार 778 करोड़ के 1146 प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सीवरेज और उनके प्रबंधन का कवरेज बढ़ाने के काम चल रहे हैं।

इंदौर-बेंगलुरु फ्लाइट का बदलेगा समय
इंदौर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के समय में बदलाव किया जाएगा। फ्लाइट के रोजाना लेट होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए एयरलाइन ने समय बदलने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयरलाइन ने इस फ्लाइट को शाम 5:20 बजे दिल्ली से इंदौर लाने और 5:50 बजे बेंगलुरु भेजने की तैयारी की है। हालांकि, बदलाव कब से लागू होगा, इसकी अभी जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: इज्तिमा 2024: 22 देशों के 5 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे, भोपाल में 2 दिसंबर तक बदले रहेंगे रास्ते

देरी से उड़ान भरने के कारण बदलेगा समय
दरअसल, यह फ्लाइट शुरू होने के बाद से लगातार अपने शेड्यूल से देरी से उड़ान भर रही है। इंदौर से शारजाह के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 28 अक्टूबर से इंदौर से दो नई घरेलू उड़ानें शुरू की थीं। इनमें से एक, IX2513, दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 3:50 बजे बेंगलुरु जाती है। फ्लाइट शुरुआत से ही 2-3 घंटे की देरी से उड़ान भर रही है। गुरुवार को यह फ्लाइट 6:05 बजे रवाना हुई, जबकि मंगलवार और बुधवार को भी 1 से 1.5 घंटे की देरी हुई।

34 आयुर्वेद कॉलेजों के प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव में लेंगे भाग
भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के आदेशानुसार 10वें वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एंड आरोग्य एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन 14 दिसंबर किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद कॉलेजों की कार्यक्षमता में सुधार, संस्थानों की विभिन्न इकाइयों को एकीकृत करने और बुनियादी ढांचे के प्रभावी उपयोग पर जोर देना है। इसमें पूरे देश के 550 से ज्यादा आयुर्वेद कॉलेजों के प्रिंसिपल्स हिस्सा लेंगे। इसमें राजधानी के 34 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य भी भाग लेंगे।

चुनाव न लड़ने के लिए मिली धमकियां
श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी और वन मंत्री रामनिवास रावत को शिकस्त देने वाले कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा गुरुवार को राजधानी पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुकेश मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि जब उन्हें टिकट देने की बात ही चल रही थी तभी से उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए धमकियों के साथ लालच भी दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामनिवास रावत के रिश्तेदार जो टीआई हैं उन्होंने धमकाया कि चुनाव लड़ा तो बाद में परिणाम भुगतने होंगे। यही नहीं चुनाव न लड़ने के लिए 5 करोड़ रुपए का लालच भी दिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story