News in Brief, 25 February: मध्य प्रदेश [MP] बुधवार की बड़ी खबरें, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 25 February: मध्यप्रदेश में मंगलवार (25 फरवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 25 February: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

MP बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा आज से
माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की परीक्षाएं मंगलवार (25 फरवरी) से शुरू हो रही हैं। पेपर लीक न हो और ऐसी कोई अफवाह न फैले, इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड परिसर में ही एक कंट्रोल रूम बनाया है। मंगलवार को 12वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा। 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में करीब साढ़े 16 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश हैं। सुबह 8:30 के बाद केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद, 8:40 तक केंद्राध्यक्ष की विशेष अनुमति से ही प्रवेश मिलेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भोपाल में
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार शाम 4.10 बजे भोपाल आएंगे। शाह मानव संग्रहालय में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होंगे और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। जिसके बाद समिट का समापन करेंगे और शाम को 6.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह दो घंटे
भोपाल में रहेंगे। इस बीच सत्ता व संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा भी कर सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह इसके एक दिन बाद गुरुवार को फिर MP दौरे पर आएंगे। शाह दोपहर 3 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। यहां पशुपालन व सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु कल जाएंगबी बागेश्वर धाम
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु बुधवार को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम आएंगी। राष्ट्रपति बागेश्वर धाम आयोजन समिति द्वारा कराए जा रहे भव्य सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में हिस्सा लेंगी। उक्त विवाह महोत्सव में कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इनमें कई जनप्रतिनिधि, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी व अलग-अलग क्षेत्रों के कुछ प्रमुख शामिल होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को यहां आए थे, उन्होंने कैंसर अस्पताल की नींव रखी थी।

कुबेरेश्वर में रुद्राक्ष महोत्सव आज से 3 मार्च तक
कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव 25 फरवरी से 3 मार्च तक होगा। आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं में इतना उत्साह है कि दो दिन पहले से ही भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार रात तक यहां लगे दो डोम श्रद्धालुओं से भर गए। श्रद्धालुओं ने अभी से बैठने की जगह सुरक्षित कर ली है। सोमवार तक लाखों श्रद्धालु पहुंच जाएंगे। इस बार यहां 13 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

मोहनखेड़ा में आज कांग्रेस का बड़ा सम्मेलन
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार, झाबुआ, भोपाल जिले के संयुक्त दौरा पर रहेंगे। शुरुआत 25 फरवरी से होगी। सभी नेता 25 फरवरी को वे धार जिले के मोहनखेड़ा जाएंगे। वहां मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित आदिवासी राज्य प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। दोपहर 12:50 बजे झाबुआ पहुंचेगे। दोपहर दो बजे झाबुआ जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहीं शाम चार बजे विधानसभावार वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें पेटलावद, थांदला, झाबुआ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों का पंजीयन 10 मार्च तक
एमपी में एफएक्यू गुणवत्ता के चना, मसूर तथा सरसों का पंजीयन 10 मार्च तक किया जाएगा। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। रबी विपणन वर्ष में गेहूं की तरह चना, मसूर और सरसों के उपार्जन के लिए भी स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी। चना का समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर का मूल्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन 2 मार्च को होगा
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन 2 मार्च को कोलार में किया जाएगा। इस्कॉन बीवायसी के अध्यक्ष रसानंद दास प्रभु ने बताया कि कोलार में 8 एकड़ हरे कृष्ण लैंड पर भूमिपूजन समारोह होगा। इस समारोह में भाग लेने के लिए वल्र्ड वाइड इस्कॉन के प्रमुख और गवर्निंग बॉडी कमिश्नर (जीपीसी) गुरुप्रसाद स्वामी पहली बार भोपाल आ रहे हैं। उनके साथ इस्कॉन मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं जोनल सेक्रेटरी महामनदास प्रभु उपस्थित होंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा होगा। भंडारे के लिए पश्चिम बंगाल, दिल्ली और जबलपुर से विशेष रसोइए बुलाए गए हैं। ये रसोइए विशेष प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाएंगे।

वीडी शर्मा बने लोकसभा की याचिका समिति के सदस्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लोकसभा की याचिका समिति का सदस्य बनाया गया है। 14 सदस्यीय याचिका समिति का गठन सोमवार को किया गया है। जिसका चेयरपर्सन चंद्र प्रकाश जोशी को बनाया गया है। वहीं मप्र से सिर्फ वीडी शर्मा को अकेला सदस्य बनाया गया है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पंजीयन 31 मार्च तक
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 31 मार्च तक किए जाएंगे। किसान स्वयं के मोबाईल से एमपी किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकते हैं। किसानों को पंजीयन केन्द्रों में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र और एमपी किसान ऐप पर भी की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story