News in Brief, 24 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 24 December: मध्यप्रदेश में मंगलवार (24 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 24 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

MP में साल 2025 की सरकारी छुट्टियों का ऐलान
मध्य प्रदेश में साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी हो गया है। नए साल में कुल 127 दिन छुट्टी रहेगी। यानी अगले साल 238 दिन सरकारी कामकाज होगा। वर्ष 2024 की तुलना में साल 2025 में छुट्टियां कम हुई है। 52 शनिवार और 52 रविवार भी शामिल हैं। साल 2024 की तुलना में 2025 में 4 छुट्टियां कम हुई है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), गुड़ी पड़वा (30 मार्च), रामनवमी (6 अप्रैल), और मोहर्रम (6 जुलाई) रविवार को होने से 4 अवकाश कम हुए हैं।

पीएम मोदी कल एमपी दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह देश की पहली केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का नदी जोड़ो अभियान साकार होगा। केन नदी पर दौधन बांध से 221 किमी लंबी लिंक नहर बनेगी। केन नदी के अधिशेष जल को बेतवा नदी में अंतरित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के 10 जिले पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी एवं दतिया को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 24 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

सीएम मोहन यादव आज कहां, कब जाएंगे
सीएम डॉ मोहन यादव मंगलवार को सुबह 10.45 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचेंगे। सीएम 2.30 बजे सीएम भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचकर उनकी माता को श्रद्धांजलि देंगे। 3.50 बजे भोपाल आएंगे। रात 8.30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम खजुराहो में ही करेंगे।

घूसखोरों पर कार्रवाई के खिलाफ 3 माह में देनी होगी अभियोजन स्वीकृति
मध्य प्रदेश में अब भ्रष्ट अफसर-कर्मचारी प्रकरण दर्ज होने के बाद अधिक समय तक अभियोजन से नहीं बच पाएंगे। अभियोजन पर सहमति या असहमति के लिए सरकार ने 3 माह की अवधि तय कर दी है। यही नहीं अब हर मामला सीधे विभाग नहीं आएगा, बल्कि नियुक्तिकर्ता अधिकारी ही सहमति या असहमति दे सकेंगे। हर अभियोजन स्वीकृति में विधि विभाग का अभिमत अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर रात इसके आदेश जारी किए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story