News in Brief, 13 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 13 January: मध्यप्रदेश में सोमवार (13 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 13 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

इंदौर में मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश
इंदौर में कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी की है। इसके तहत कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इंदौर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मार्च माह में आने वाली होली पर्व पर रंगपंचमी का भी स्थानीय अवकाश रहेगा। रंगपंचमी पर इंदौर में सौ सालों से विश्व प्रसिद्ध रंगारंग गेर निकलती है। इसमें इंदौर के अलावा देश-विदेश के लाखों लोग शामिल होते हैं। यह अवकाश 19 मार्च बुधवार को रहेगा।

बाबा महाकाल का भांग चंदन और आभूषणों से दिव्य शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के अपाट सोमवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल का भांग चंदन और आभूषणों से दिव्य शृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

CM मोहन यादव आज कहां, कब क्या करेंगे
सीएम मोहन यादव सोमवार को उज्जैन दौरे पर रहेंगे। मोहन यादव सुबह 11 बजे ग्राम रत्नाखेड़ी पहुचेंगे। यहां कपिला गौशाला का अवलोकन करेंगे। 11:45 बजे कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना, बामोरा में स्थित निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण। दोपहर 12:20 बजे बामोरा में बामोरा-रावन खेड़ी- जवासिया विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1 बजे दत्त अखाड़ा घाट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां मां शिप्रा का पूजन अर्चन करेंगे। दोपहर 1:35 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड में सेवरखेड़ी–सिलारखेड़ी- परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। 3:05 बजे सदावल हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 13 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

महाकुंभ में दिखेगी मध्यप्रदेश की संस्कृति की झलक
प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित महाकुंभ मेला में मध्यप्रदेश की संस्कृति की झलक दिखेगी। कुंभ मेला परिसर के सेक्टर-7 में संस्कृति विभाग की ओर से 'मध्यप्रदेश मण्डप' तैयार किया जा रहा है। यहां आध्यात्मिक विषयों की प्रदर्शनी और संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। तीर्थयात्री मध्यप्रदेश मण्डप में मध्यप्रदेश के मंदिर और ऐतिहासिक धरोहर को देख सकेंगे। मंडप में महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर,, खजुराहो, हरसिद्धि मंदिर, भीमबेटका, सांची, मैहर, महाकालेश्वर, अमरकंटक, मां पीतांबरा पीठ, चित्रकूट, नलखेड़ा की जानकारी और चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही देवी अहिल्या बाई की 300वीं जन्म शताब्दी पर अहिल्याघाट को प्रदर्शित करता मंच भी तैयार किया है।

नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के आदेश ऑनलाइन होंगे जारी
नर्सिंग काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहुंचने वालों के प्रवेश आदेश अब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी होंगे। पहली बार यह व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी कॉलेज संचालकों को लॉगिन ID और पासवर्ड दिए गए हैं। इस व्यवस्था से गड़बड़ियों की गुंजाइश नहीं रहेगी क्योंकि प्रवेश आदेश जारी होते ही इसकी जानकारी काउंसलिंग समिति के पास पहुंच जाएगी। नर्सिंग काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद 14 दिसंबर तक प्रवेश का सिलसिला चल रहा है। इसके लिए सभी कॉलेजों में प्राचार्य की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।

छात्रवृत्ति के लिए सत्यापन 17 तक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्कूलों की ओर से एप्लीकेशन का सत्यापन 17 जनवरी तक किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर थी, जिसे 10 दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। छात्रों को आवेदन के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया गया था।

दिग्विजय आज भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को दिखाएंगे 'जंगल सत्याग्रह'
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को भाजपा और कांग्रेस नेताओं को फिल्म 'जंगल सत्याग्रह' दिखाएंगे। यह फिल्म बैतूल अंचल के आदिवासी नायकों द्वारा 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और ज़मीन के लिए किए गए संघर्ष पर आधारित है। इसका प्रीमियर शो विधानसभा के मानसरोवर सभागार में सुबह 11 बजे से रखा गया है। इस फिल्म के लिए दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित सरकार के मंत्रियों, मौजूदा और पूर्व विधायक एवं सांसदों सहित अन्य नेताओं को आमंत्रित कर चुके हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story