News in Brief, 10 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 10 December: मध्यप्रदेश में मंगलवार (10 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 10 December : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

मुरैना : पत्नी की हत्या कर पूर्व सैनिक ने किया सुसाइड
मुरैना में आर्मी के रिटायर्ड जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद को शूट कर लिया। एसपी ऑफिस के पास विक्रम नगर निवासी देवेंद्र गुर्जर 5 साल पहले आर्मी से रिटायर हुए थे। धौलपुर बेयर हाउस में नौकरी करते हैं। सोमवार रात पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी माधुरी गुर्जर (43) को गोली मार दी। बेटे गौरव (16) और सौरभ (14) को मारने दौड़े, लेकिन उन्होंने धक्का देकर खुद को बचा लिया। इसके बाद देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली।

झोपड़ी में आग, जिंदा जल गए मासूम
सिंगरौली जिले में झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम जिंदा जल गए। घटना मोरवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मृतकों की पहचान 10 महीने की डौली गोंड और 3 वर्षीय बाबूलाल के रूप में की है। घटना के वक्त दोनों बच्चे खेत स्थित झोपड़ी में सो रहे थे। परिजनों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

महाकाल की शरण में पंजाबी सिंगर दिलजीत
पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) मंगलवार सुबह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने पूजा अर्चना की। भस्म आरती में भी शामिल हुए।

PM मोदी से मिलेंगे CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी रूबरू हो सकते हैं। सीएम मोहन यादव दोपहर 3 बजे मंदसौर और 4:30 बजे आगर मालवा में बीजेपी कार्यालय की आधारशिला रखेंगे। शाम 6:20 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर मंगलवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। भोपाल स्थित प्रशासनिक अकादमी में सुबह 11 बजे से इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी शामिल होंगे। वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कानून सुरक्षा और मानवाधिकार विषय पर विचार विमर्श होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story