News in Brief, 1 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 1 January: मध्यप्रदेश में बुधवार (1 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 1 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

नए साल पर CM डॉ मोहन का जनता दरबार पर मंथन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नए साल में जनता दरबार पर मंथन होगा। सीएम हाउस में जनता दरबार शुरू करने को लेकर अफसर मंथन कर रहे हैं। दरबार में मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। दो घंटे तक सीएम मोहन यादव लोगों से मिलेंगे। सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेंगे। बीमार, जरूरतमंदों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन लोगों की शिकायतें हैं, उनके आवेदनों को शामिल कर सीएम से मिलने के लिए बुलाया जाएगा।

प्रदेश में बैंकों का समय अब 10 से 4 बजे रहेगा
एमपी में नए साल पर बैंकिंग सेवा में बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश में संचालित बैंकों का बैंकिग अवर्स सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे रहेगा। इस अवधि में ग्राहक (लंच समय छोड़कर) बैंकिंग सेवाएं ले सकते हैं। हालांकि बैंकों का बिजनेस अवर्स शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस एक घंटे में बैंक कर्मचारी बैकिंग का अपना कार्य पूरा कर सकेंगे। स्टेट लेवल बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 16 अक्टूबर को हुई 191वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सभी बैंकों के खुलने का समय एक समान होना चाहिए जिससे ग्राहकों का एक निश्चित समय में बैंकिंग कार्य पूरा हो सकें। अलग-अलग समय होने से ग्राहकों को काफी परेशानी होती रही है। एक जैसा बैंकिंग समय होने के लिए सभी जिला लेवल बैंकर्स समितियों को भी पत्र लिखकर राय मांगी गई थी।

बाबा महाकाल का विशेष शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 4 बजे खोले गए। नए साल के पहले दिन सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग, चन्दन, सिंदूर और आभूषणों से शृंगार किया गया। मस्तक पर चन्दन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड, चंद्र और पुष्प से अलौकिक शृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 1 January : भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

7.50 लाख लोगों का प्रकृति परीक्षण कर एमपी पांचवें स्थान पर
प्रकृति परीक्षण महाभियान के तहत मध्यप्रदेश के 11 हजार 663 वालंटियर ने 7 लाख 47 हजार लोगों का प्रकृति परीक्षण किया है। जिसके साथ ऐप से स्वास्थ्य परीक्षण करने के मामले में प्रदेश देशभर में पांचवें स्थान पर है। एमपी आयुर्वेद सम्मेलन के प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि पहले स्थान पर 36 लाख परीक्षण कर महाराष्ट्र, दूसरे स्थान पर 20 लाख परीक्षण कर कर्नाटक, तीसरे स्थान पर 14 लाख परीक्षण कर उत्तरप्रदेश और चौथे स्थान पर 81 लाख परीक्षण कर राजस्थान है। इन राज्यों के आयुर्वेद टीचर्स, मेडिकल ऑफीसर्स, जूनियर डॉक्टर्स व छात्रों ने यह परीक्षण किया। जैसे ही 1.3 करोड़ का परीक्षण पूरा होगा गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो जायेगा। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

बीजेपी जिलाध्यक्षों के लिफाफे जल्द खुलेंगे
मध्य प्रदेश के 60 जिलों में बीजेपी के संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर रायशुमारी पूरी हो गई है। सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के आधार पर बुधवार(1 जनवरी) से जिलाध्यक्ष के लिए पैनल तैयार किए जाएंगे। संभवता 1 या 2 जनवरी तक 60 जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्षों के लिफाफे खुल सकते हैं। 5 जनवरी के बाद एमपी भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम शुरू होगा। संभावना है कि 15 जनवरी से पहले निर्वाचन कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटर भी तय हो गए हैं।

मोहन यादव माह लोगों से सीधे संवाद कर सकते हैं
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महीने में किसी भी एक दिन लोगों से सीधे संवाद कर सकते हैं। 6 जनवरी से इसकी शुरुआत हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, आम लोगों के लिए मुख्यमंत्री से संवाद की प्रक्रिया पर विचार किया जा सकता है। एक विकल्प यह भी है कि समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री जिस तरह सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों पर शिकायत करने वाले चुनिंदा शिकायतकर्ताओं से वर्चुअली बात करते हैं, उन्हीं से सीधे संवाद कर सकते हैं। इसके अलावा भी अलग-अलग प्लेटफार्मों के माध्यम से संवाद के लिए लोगों को आमंत्रित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story