मध्य प्रदेश: मऊगंज के सरकारी हॉस्टल में ब्लास्ट, किसी का पैर कटा तो किसी के कान के परदे फटे

Mauganj Boys Hostel Blast
X
Mauganj Boys Hostel Blast
मध्य प्रदेश के मऊगंज में बड़ी घटना हो गई। शनिवार (14 दिसंबर) की रात को बॉयज हॉस्टल में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में रसोइया समेत 8 छात्र घायल हुए हैं।

Mauganj Boys Hostel Blast: मध्य प्रदेश के मऊगंज में बड़ी घटना हो गई। शनिवार (14 दिसंबर) की रात को बॉयज हॉस्टल में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। 3 किमी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे में रसोइया समेत 8 छात्र घायल हुए हैं। किसी का पैर कटा तो किसी के कान के परदे फटे हैं। घायलों का रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना नईगढ़ी के शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास की है। हादसा कैसे हुआ? कारण जानने कलेक्टर ने जांच शुरू करवा दी है।

जानें पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, नईगढ़ी के शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास में शनिवार रात को छात्र सो रहे थे। रात 11.30 बजे हॉस्टल के रसोइया रहीश को गैस लीक और जलने जैसे बदबू आई। रहीश ने तुरंत सभी बच्चों को बुलाया। तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी लगते ही मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया।

इसे भी पढ़ें: अजब-गजब केस: टीचर ने रजिस्टर में लिखा-छात्र के अंतिम संस्कार में जा रहा हूं, पिता बोले-मेरा बेटा जिंदा है...

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
धमाका इतना हुआ कि तीन किमी तक आवाज सुनाई दी। हादसे में संदीप कुमार साकेत (15) पिता संतोष कुमार साकेत, शिवम साकेत (16), संदीप कुमार (17) पिता छोटे लाल साकेत, शिवेंद्र साकेत (15) पिता महेश साकेत, प्रिंस साकेत(17) पिता छोटे लाल साकेत, रंजीत साकेत(18) पिता राजेश कुमार दीक्षांत, मोहित साकेत(16) पिता हरिलाल साकेत, राजराखन साकेत(16) पिता मेवालाल साकेत और हॉस्टल का 33 वर्षीय रसोईया राम रहीश कोल पिता बृजलाल कोल घायल हुए हैं। 15 साल के शिवेंद्र साकेत का एक पैर घटनास्थल पर ही कट कर अलग हो गया। सभी का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना कैसे हुई? जांच कराएंगे
डॉक्टर के मुताबिक, आठ बच्चे घायल हालत में आए हैं। तीन बच्चे ईएनटी विभाग में एडमिट हैं। चार कैजुअल्टी में भर्ती हैं। एक बच्चा सर्जरी विभाग में है। उसका ऑपरेशन किया जाएगा। बाकी बच्चों का भी इलाज चल रहा है। तीन बच्चों को ब्लास्ट की वजह से सुनने में समस्या हो सकती है, उनका चेकअप होगा। कलेक्टर का कहना है कि घटना कैसे हुए इसकी जांच कराएंगे। फिलहाल हमारा फोकस बच्चों के अच्छे से इलाज हो इस पर है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story