उज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 8 मार्च को महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। यहां, उन्होंने ध्वजा के पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता को रंग पंचमी की बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से प्रदेश वासियों के जीवन में उत्साह और उल्लास भरने की कामना की।
लोगों के बीच पहुंचकर मनाई रंग पंचमी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता के बीच पहुंचकर जमकर रंग पंचमी मनाई। जनता ने उन्हें, उन्होंने जनता को रंगों से सराबोर किया। इस आनंद से भरीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में उत्साह व उल्लास की वृद्धि करे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया
सीएम डॉ. यादव ने रंग पंचमी के पावन अवसर पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में ध्वजा एवं अखाड़ों के शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। इससे पूर्व बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। गौरतलब है कि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने पद संभालने के बाद से ही प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का विशेष ध्यान रखा है।
रंग पंचमी के अवसर पर आज उज्जैन में आयोजित “श्री कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव” एवं पारंपरिक गेर में सम्मिलित होकर अपार आनंद की अनुभूति हुई।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 8, 2026
प्रेम के रंगों से सराबोर यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता के नए रंग भरे, यही कामना है।
समस्त प्रदेशवासियों को रंग पंचमी की… pic.twitter.com/PBmaR36vIk
सीएम उत्साह से मनाते हैं त्योहार
सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश के कई त्यौहारों को राज्य उत्सव का दर्जा दिया है। उनका मानना है कि त्यौहार हमारे बीच की दूरियों को कम करते हैं। इसलिए हम जितने उत्साह से त्यौहार मनाएंगे, उतना एक-दूसरे को जान सकेंगे। उनका मानना है कि यह समरसता का पर्व है, जिसे सभी को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। बता दें, 5 मार्च को डॉ. यादव ने सीएम हाउस में उत्साह के साथ होली मनाई थी।










