Gulab Jamun Recipe: होली के बाद आने वाली रंगपंचमी का त्योहार भी उतना ही खास माना जाता है। इस दिन लोग रंगों के साथ-साथ मिठाइयों से भी रिश्तों में मिठास घोलते हैं। अगर आप इस मौके पर घर में कोई खास मिठाई बनाना चाहते हैं तो गुलाब जामुन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
नरम, रस से भरे और हलवाई जैसे स्वाद वाले गुलाब जामुन घर पर बनाना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग समझते हैं। सही सामग्री और सही तरीका अपनाकर आप घर में ही बाजार जैसा परफेक्ट स्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं रंगपंचमी के मौके पर स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी।
गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप मावा (खोया)
- 2 बड़े चम्मच मैदा
- 2 बड़े चम्मच सूजी
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 कप चीनी
- 2 कप पानी
- 4-5 इलायची (पाउडर)
- तलने के लिए घी या तेल
- 1 चम्मच गुलाब जल
- सजाने के लिए पिस्ता या बादाम के टुकड़े
गुलाब जामुन बनाने का तरीका
स्वाद से भरपूर स्वीट डिश गुलाब जामुन काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डाल दें।
चाशनी को करीब 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि यह हल्की चिपचिपी हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला दें। चाशनी को हल्का गर्म ही रहने दें, क्योंकि गुलाब जामुन इसी में डाले जाएंगे।
एक बाउल में मावा डालकर उसे अच्छे से मैश करें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे। अब इसमें मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा सा दूध डालकर नरम आटा गूंध लें।
ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा ढीला नहीं होना चाहिए। अब इस आटे से छोटे-छोटे चिकने गोले बना लें। गोले बनाते समय यह ध्यान रखें कि उनमें दरारें न हों, क्योंकि दरारें होने से तलते समय गुलाब जामुन टूट सकते हैं।
अब एक कड़ाही में घी या तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए। अब तैयार किए गए गोले धीरे-धीरे तेल में डालें और धीमी आंच पर तलें।
मेथी दाना के फायदे: वजन घटाने में मिलेगी मदद, डाइजेशन सिस्टम होगा दुरुस्त; जानें सेवन का तरीका
Dahi Vada Recipe: हलवाई जैसा दही वड़ा घर पर बनाएं, खास मौकों की है पसंदीदा डिश
Mava Purity: असली समझकर नकली मावा तो नहीं खरीद लाए? इन तरीकों से मिलावट की करें पहचान
Confidence Gain: कॉन्फिडेंस कम होने से नहीं बनते काम? इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं आत्मविश्वास
गुलाब जामुन को लगातार हल्के हाथ से घुमाते रहें ताकि वे चारों तरफ से समान रूप से सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं। जब वे अच्छे से फ्राई हो जाएं तो उन्हें तेल से निकालकर सीधे गर्म चाशनी में डाल दें।
तले हुए गुलाब जामुन को कम से कम 2 घंटे तक चाशनी में डूबा रहने दें। इससे वे अंदर तक चाशनी सोख लेते हैं और बेहद नरम व रसदार बन जाते हैं।
सर्व करने से पहले ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालें। रंगपंचमी के मौके पर गर्म या हल्के गुनगुने गुलाब जामुन परोसें, यह हर किसी का दिल जीत लेंगे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










