मध्यप्रदेश में सर्द हवा का सितम: 20 जिलों में रात को कड़ाके की ठंड, 9 शहर दिन में भी ठिठुर रहे, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

भोपाल। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा से मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। 9 जिलों में दिन का पारा भी 20 डिग्री के नीचे है। प्रदेश में दतिया का दिन और नौगांव की रात सबसे ज्यादा सर्द रही। दतिया में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। नवगांव में रात का पारा 3.1 डिग्री है। दतिया के अलावा ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव, छतरपुर, सतना और टीकमगढ़ में दिन में ठिठुरन है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री या इससे कम है। यहां कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। भोपाल में शनिवार सुबह सर्द हवा चली। हल्की बूंदाबांदी हुई। कोहरा छाने और पाला गिरने के आसार हैं।
खजुराहो, नौगांव, भिंड सहित कई जिलों में शीतलहर चली
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि ट्रफ लाइन कर्नाटक से विदर्भ की ओर जा रही है। इससे हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबलपुर संभाग के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हुई। खजुराहो, नौगांव, भिंड, मुरैना, गुना, सतना सहित 9 जिलों में शीतलहर चली। उत्तर-पश्चिमी के कई जिलों में हवा की रफ्तार 130 से 140 किमी प्रति घंटा है।
इन जिलों में कोहरा
रीवा, सतना, सीधी, टीकमगढ़, खजुराहो, मऊगंज दमोह, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया सहित 10 जिलों में कोहरा छाया रहा। पांच जिलों में 50 से 500 मीटर तक विजिबिजिटी रही। पांच जिलों में 200 से 500 मीटर विजिबिजिटी रही।
रात को इन जिलों में कड़ाके की ठंड
| जिला | न्यूनतम तापमान |
| नौगांव | 3.1 |
| खजुराहो | 5.0 |
| सीधी | 5.0 |
| सागर | 5.7 |
| दतिया | 5.9 |
| गुना | 6.0 |
| टीकमगढ़ | 6.0 |
| सतना | 6.0 |
| रीवा | 6.4 |
| ग्वालियर | 6.7 |
दिन में ये जिले ठंड से ठिठुर रहे
| जिला | अधिकतम तापमान |
| दतिया | 10.7 |
| ग्वालियर | 11.8 |
| नौगांव | 13.5 |
| खजुराहो | 14 |
| टीकमगढ़ | 14 |
| सतना | 15.9 |
| रीवा | 17.4 |
| दमोह | 19 |
| सीधी | 19.2 |
| जबलपुर | 20.4 |
