MP में फिर बदला मौसम का मिजाज: 30 जिलों में रात का पारा 6.5 डिग्री तक चढ़ा, कई शहरों में आंधी-बारिश का अनुमान

MP Weather Update Today
X
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी ठंड का पारा बढ़ रहा है तो घट रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 30 जिलों में रात का तापमान 6.5 डिग्री तक बढ़ा। 21 जिलों में दिन के तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में फिर बदलाव हुआ है। पिछले 24 घंटे में सूबे के 30 जिलों में रात का तापमान 1 से 6.5 डिग्री तक बढ़ा है। 21 जिलों में दिन के तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। दतिया में रात और दिन का पारा प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां रात में 8.5 और दिन में 24.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.4, रीवा में 10.4 और मंडला में 10.6 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। रविवार को दोपहर के समय श्योपुर, शिवपुरी, कूनो में बिजली चमकने के साथ बारिश और आंधी का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। अशोकनगर, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, नीमच, टीकमगढ़ और छतरपुर और खजुराहो में हल्की बारिश होने की संभावना है।

जहां बारिश होने का अनुमान, वहां किसानों को दी समझाइश
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिविटी है। बादल राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्से से होते हुए पूरे उत्तरी भारत को प्रभावित करने वाले हैं। साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी देखने को मिल रहा है, जो अरब सागर से नमी ला रहा है। इससे मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में असर पड़ेगा। आंधी-बारिश के साथ ओले ओले गिरने का अनुमान है। 5 फरवरी को सागर-रीवा संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक जहां बारिश होने का अनुमान है, वहां के किसानों को फसलों को लेकर समझाइश दी गई है।

6 फरवरी के बाद फिर बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 फरवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। हल्की ठंड फिर बढ़ सकती है। इधर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर समझाइश दी गई है कि वज्रपात और ओलावृष्टि के दौरान लोग घर के अंदर रहें। सुरक्षित जगह पर आश्रय लें। पेड़ों के नीचे शरण न लें। उन सभी वस्तुओं से दूर रहें, जो बिजली का संचालन करती है।

रतलाम में सबसे ज्यादा 31 डिग्री पारा
बड़े शहरों पर नजर डालें तो भोपाल में दिन का तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 29.4 डिग्री, ग्वालियर में 26.2 डिग्री, जबलपुर में 27.4 डिग्री और उज्जैन में टेम्प्रेचर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में एक ही दिन में 3.6 डिग्री, भोपाल में 2.2 डिग्री, इंदौर में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। मलाजखंड में 25, पचमढ़ी में 25.2 डिग्री, नौगांव में 25.5 डिग्री, रीवा में 25.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रतलाम में सबसे ज्यादा 31 डिग्री तापमान रहा। धार में 30 डिग्री, खंडवा में 30.5 डिग्री, खरगोन में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story