Logo
election banner
MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट पर वोटिंग चल रही है। 9 सीटों पर शाम 6 बजे तक 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Update: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 9 सीटों पर वोटिंग हुई। जहां मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट से 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाताओं ने किया है। 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 81 हजार कर्मचारी लगाए गए थे। शाम 6 बजे तक एमपी की 9 सीटों पर 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में 72.99% और सबसे कम भिंड में 52.91 फीसदी वोटिंग हुई।  

MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live:  

लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म, जानें किस सीट पर कितनी वोटिंग 

सीट  वोटिंग
गुना 69.34
राजगढ़ 72.99
विदिशा 70.35
बैतूल 69.68
भिंड 52.91
भोपाल 60.99
ग्वालियर 58.86
मुरैना 55.77
सागर 62.06

शाम 5 बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग 

सीट  वोटिंग
गुना 68.93
राजगढ़ 72.08
विदिशा 69.2
बैतूल 67.97
भिंड 50.96
भोपाल 58.42
ग्वालियर 57.86
मुरैना 55.25
सागर 61.7

राजगढ़ के देवगढ़ में मतदान का बहिष्कार
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के देवगढ़ में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। यहां शाम 4:30 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया। वहीं ग्रामीणों ने गांव में कोई विकास नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पानी दूर दराज से लाना पड़ता है। कोई सुविधा नहीं है। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने पर अपर कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं है।

मुरैना में कोई और डाल गया वोट, विरोध करने पर घर में आग लगाई
मुरैना लोकसभा क्षेत्र के रांचोली गांव में जाटव समाज के कुछ लोग जब मतदान केंद्र वोट डालने पहुंचे, तो पता चला कि उनका वोट पहले ही कोई डाल चुका है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके घर को कुछ लोगों ने आग लगा दी। पीड़ित परिवार ने दबंगो पर आरोप लगाकर महिला के साथ बदसलूकी करने की बात भी कही है।

मोदी हैं तो मुमकिन: सिंधिया 
गुना में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र, देश और प्रदेश की जनता में एक विश्वास है कि 'मोदी हैं तो मुमकिन है'। लोकसभा चुनाव के दौरान इसकी झलक हमें आज देखने को मिल रही है।

दोपहर 3 बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग 

सीट  वोटिंग
गुना 60.16
राजगढ़ 63.69
विदिशा 59.87
बैतूल 59.63
भिंड 44.18
भोपाल 50.16
ग्वालियर 49.60
मुरैना 48.23
सागर 53.08

हरदा में EVM खराबी
हरदा की टिमरनी के छिदगांव मेल बूथ पर ईवीएम की वीवीपेट मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। एक घंटे तक मतदान थमा रहा। मशीन बदलने के बाद ही वोटिंग दोबारा शुरू हो सकी।

कोई और डाल गया महिला का वोट 
ग्वालियर में एक महिला का वोट कोई और डाल गया। सिकंदर कंपू अजयपुर में बने मतदान केंद्र में जब रामवती कुशवाह वोट डालने पहुंची तो पता लगा कि वो तो पहले ही वोट डाल चुकी हैं। रामवती ने आपत्ति दर्ज कराई और बताया कि मैं अभी पूरे घर का काम निपटाकर वोट डालने आई हूं और आप कह रहे हैं कि मेरा वोट डल गया। इसके बाद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया कि बिना वोटर आईडी, आधार कार्ड के कैसे वोट डालने दिया गया।

दोपहर 1 बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग 

सीट  वोटिंग
गुना 49.93
राजगढ़ 52.60
विदिशा 50.46
बैतूल 48.26
भिंड 37.37
भोपाल 40.41
ग्वालियर 41.18
मुरैना 39.24
सागर 44.32

चाचौड़ा में वोट पड़े 11, ईवीएम बता रही 50- दिग्विजय सिंह
राजगढ़ लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मतदान को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चाचौड़ा के एक बूथ क्रमांक 24 पर 11 वोट पड़े और ईवीएम मशीन 50 बता रही है। दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी कर चुनाव आयोग से न्याय करने की बात कही है।

सुबह 11 बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग 

सीट  वोटिंग
गुना 34.53
राजगढ़ 34.81
विदिशा 32.64
बैतूल 32.65
भिंड 25.46
भोपाल 27.46
ग्वालियर 28.55
मुरैना 26.55
सागर 30.31

राजगढ़ लोकसभा में पीठासीन अधिकारी निलंबित
राजगढ़ लोकसभा के अंतर्गत आने वाले जामुनिया मतदान केंद्र में एक पीठासीन अधिकारी शराब पीकर मतदान ड्यूटी पर पहुंच गया। जब इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को मिली, तो उन्होंने पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया। पीठासीन अधिकारी का नाम बाल कृष्ण सिंह चौहान बताया जा रहा है।

मतदान ड्यूटी के समय होमगार्ड को आया हार्ट अटैक 
मुंगावली में मतदान ड्यूटी के समय एक होमगार्ड को हार्ट अटैक आ गया। होमगार्ड की ड्यूटी सुमावली विधानसभा के टांडा गांव के पोलिंग क्रमांक 267 पर लगी थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मुंगावली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। होमगार्ड का नाम रूपेंद्र सिंह ठाकुर बताया जा रहा, जो जबलपुर का रहने वाला है।

रायसेन में मतदान का बहिष्कार 
सागर लोकसभा के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक गांव में अभी तक सिर्फ एक वोट डला। रायसेन के नटेरन के डाडोन में ग्रामीणों ने मतदान रोक दिया। ग्रामीणों ने यहां की समस्याओं को लेकर वोटिंग का किया बहिष्कार कर दिया। प्रशासन की टीम मौके पर समझाइश दे रही है।

विदिशा में लोकगीत गाते हुए महिलाएं मतदान करने पहुंचीं

सुरेश पचौरी ने किया मतदान 
पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने मतदान किया। भाजपा नेता कैलाश मिश्रा, अनिल मिश्रा प्रियंका अनिल मिश्रा, अलीम कुरेशी, राजवीर सिंह ठाकुर समेत अन्य ने भी वोट डाला।  

सुबह 9 बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग 

सीट  वोटिंग
गुना 16.43
राजगढ़ 16.57
विदिशा 15.85
बैतूल 15.97
भिंड 12.23
भोपाल 13.61
ग्वालियर 11.05
मुरैना 12.43
सागर 14.58

युवक को मारी गोली 
भिंड के शिवपुरी में युवक को घेरकर कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक देहात थाना क्षेत्र के शिवहरे का पुरा में रहने वाले राघवेंद्र पुत्र महेंद्र खटीक (25) सुबह करीब 8 बजे अपने घर से वोट डालने जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने गोली चला दी। राघवेंद्र गोली लगते ही गिर पड़ा। बताया गया कि हमलावरों का उससे पुराना विवाद चल रहा था।

मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार 
सीएम मोहन यादव ने कहा कि वोट देना सजग और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक है। लोकतंत्र में निर्वाचन एक पर्व है, जिसमें अपने मत का उपयोग करना नागरिकों का कर्तव्य और अधिकार भी है। आज मध्यप्रदेश में चुनाव के तीसरे चरण में 9 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। मैं प्रदेश के अपने समस्त मतदाता भाई-बहनों से अपील करता हूं कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

इन नेताओं ने भी किया मतदान 

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने ग्वालियर में मतदान किया। 
  • सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने पत्नी अनु जैन के साथ सागर में मतदान किया।  
  • बैतूल कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने सावलमेंढा के बूथ क्रमांक 257 पर परिवार के साथ मतदान किया।
  • बैतूल भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने भी परिवार के साथ वोट दिया।
  • ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने किया मतदान।  

हितानन्द शर्मा ने डाला मतदान 

अनुपम राजन ने किया मतदान 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र अनुपम राजन ने अपनी धर्मपत्नी स्मिता राजन के साथ आज भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान राजन ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए गए लकी कूपन ड्रॉ काउंटर का अवलोकन किया गया। उन्होंने कूपन भरकर प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया।

Anupam Rajan

पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी
सागर के खुरई के महूना जाट मतदान केंद्र क्रमांक 70 में पीठासीन अधिकारी रमाकांत पिता रामस्वरूप खरे की तबीयत बिगड़ गई। उनको खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुल्ताई के दातोरा मतदान केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा। इसका नाम गिरधारीलाल यादव बताया गया।

राजगढ़ में ईवीएम खराब 
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सालियाखेड़ा गांव के एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आई। 20 मिनट मतदान प्रभावित हुआ है। इधर, भिंड-दतिया की लहार विधानसभा के खुर्द गांव आलमपुर में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वे सड़क नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। यहां अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।

गुना में तीन पीढ़ियों ने किया मतदान
गुना के मतदान केंद्र 136 में डॉ. केपी अरोरा,  इंदिरा अरोरा , डॉ. सुदीप अरोरा, तरुणा अरोरा, डॉ. नेहा अरोरा और रचना गुप्ता ने किया मतदान।  

दिव्यांग नरेश ने उत्साह के साथ किया वोट 
1 मुरैना के मतदान केंद्र क्र.-149 पर दिव्यांग मतदाता नरेश सिकरवार ने उत्साह के साथ मतदान किया व सभी से वोट डालने की अपील की।

 ग्वालियर में मतदान केंद्रों पर भीड़ 

शिवराज ने परिवार के साथ किया मतदान 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार, शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार ने सीहोर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

शिवराज की अपील: वोट जरूर डालें 
विदिशा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव है और मतदान लोकतंत्र के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है। इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि वोट अवश्य डालें।

वीडी शर्मा ने भोपाल में किया मतदान 
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मैंने मतदान कर दिया है। सभी मतदाता भाई-बहनों से अपील करता हूं कि आप भी मतदान करके राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। 

विदिशा में वोट डालने का मतदाताओं में उत्साह 

अपनी बारी का इंतजार 
राजगढ़ के राघौगढ़ में मतदान केंद्र क्र. 47 शासकीय प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। 

शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने से पहले अपने की पूजा 

बैतूल में मतदान के लिए कतार 

फिलीपींस और श्रीलंका से आए सदस्यों ने देखी मतदान प्रक्रिया 

युवा पूरे उत्साह के साथ कर रहे मतदान
भोपाल में चार इमली स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-211 में युवा मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर सभी मतदाताओं से की मतदान करने की अपील।

चुनाव का बहिष्कार 
भिंड-दतिया की लहार विधानसभा के खुर्द गांव आलमपुर में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वे रोड नहीं बनाए जाने से नाराज हैं।

भोपाल में सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार मैदान में 
बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट जीतने के लिए सबसे ज्यादा 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भिंड सीट से सबसे कम 7 उम्मीदवार ही लोकसभा के रण में उतरे हैं। ग्वालियर 19, राजगढ़ 15, गुना 15, मुरैना 15, विदिशा 13, सागर 13 और बैतूल में 8 कैंडिडेट चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जानें एमपी की 9 सीटों में किसके बीच सीधी टक्कर है। 

जानें किस, सीट पर कितने मतदाता

सीट  कुल वोटर महिला पुरुष
मुरैना 20.04 लाख 9.34 लाख 10.70 लाख
ग्वालियर 21.40 लाख 10.07 लाख 11.32 लाख
भिंड 18.93 लाख 8.73 लाख 10.19 लाख
गुना 18.83 लाख 9.02 लाख  9.80 लाख 
सागर 17.38 लाख 8.26 लाख 9.11 लाख
विदिशा 19.38 लाख 9.34 लाख 10.04 लाख
भोपाल 23.19 लाख 11.27 लाख  11.91 लाख
राजगढ़  18.69 लाख 09.09 लाख 09.60 लाख
बैतूल 18.86 लाख 9.23 लाख  9.62 लाख 
5379487