Logo
VD Sharma on Digvijay Singh: मध्यप्रदेश में BJP और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दिग्विजय ने पदयात्रा शुरू की। दिग्गी की यात्रा पर वीडी ने हमला बोलते हुए कहा कि चाहे 'पदयात्रा करें या दौड़ लगा लें' हर बूथ पर चुनाव हारेंगे।

VD Sharma on Digvijay Singh: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 'वादा निभाओ' पदयात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। उन्हें 'धंधा करना है, दलाली करनी है' दिग्विजय के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'भाजपा में कांग्रेस से बड़ी संख्या में लोग आकर सुकून महसूस करते हैं। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। वीडी ने दिग्गी की पद यात्रा को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह चाहे 'पदयात्रा करें या दौड़ लगा लें' MP के हर बूथ पर मोदी जी का कमल ही खिलेगा। 

दिग्विजय सिंह दिनभर झूठ, छल-कपट की राजनीति करते हैं 
वीडी शर्मा ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि दिग्विजय सिंह पदयात्रा कर लें, चाहें दौड़ लगा लें। हर बूथ पर चुनाव हारेंगे। ये उन्हें भी पता है कि उनको कैसे भेजा गया है। वो बिना मन का चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं? उन्हें जेल जाने का डर था? मीडिया के इस सवाल पर वीडी ने कहा कि दिग्विजय सिंह दिनभर झूठ, छल-कपट की राजनीति करते हैं। देखिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर आदमी 'लालयित' है।

'जो भाजपा में  जा रहे हैं, उन्हें धंधा करना है, दलाली करनी है'
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिग्विजय अपने लोकसभा क्षेत्र में आने वाली 8 विधानसभा में पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा की शुरुआत दिग्विजय ने नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता की पूजा-अर्चना करने के साथ कर दी है। 'वादा निभाओ' पदयात्रा शुरू करने से पहले दिग्विजय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के लिए बड़ी बात कही। दिग्विजय ने कहा कि राजनीति विचारधारा की लड़ाई होती है। जो छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें धंधा करना है, दलाली करनी है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि वे अकेले जा रहे हैं, जनता उनके साथ नहीं जा रही। 

कांग्रेस के लोग भाजपा में आकर सुकून महसूस करते हैं 
दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी बात कही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आकर सुकून महसूस करते हैं। राजनीतिक दृष्टि से सकारात्मक तरीके से काम करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही पुराने साथियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि कमलेश शाह जी हमारे परिवार में शामिल हो गए हैं। अब उनको गद्दार, बिकाऊ कहना और गाली देना मैं इसे किसी भी दृष्टि से उचित नहीं मानता। सीएम ने आगे कहा कि नकुलनाथ जी द्वारा आदिवासी समाज के ऐसे नेता को गाली देना, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें उनसे और उनके पूरे समाज से क्षमा मांगना चाहिए।

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487