CM मोहन यादव बाेले-अधर्म की राह पर चल रही कांग्रेस: वीडी शर्मा का दावा-68 फीसदी वोटों के साथ BJP जीत रही सभी 29 सीटें

CM Mohan Yadav VD Sharma Bhopal PC
X
भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस करते CM मोहन यादव व वीडी शर्मा।
CM Mohan Yadav VD Sharma Bhopal PC: मुख्यमंत्री मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सभी MP की 29 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया।

CM Mohan Yadav VD Sharma Bhopal PC: मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस की। सीएम ने कहा, पीएम मोदी ने पिछले दो चुनाव में जो कहा, वह हुआ है। इस बार उन्होंने 400 का पार नारा दिया है, जो निश्चित ही पूर होने जा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, उसके नेताओं का मनोबल गिरा हुआ है। सोनिया गांधी जीती हुई सीट छोड़कर राज्यसभा चली गईं। राहुल गांधी ने अमेठी से मैदान छोड़ दिया। खजुराहो की सीट डर के चलते सपा को दे दिया।

सीएम मोहन यादव ने कहा, भाजपा अन्य दलों को प्रमाण है। पीढ़ी परिवर्तन के तहत भाजपा में तीसरी पीढ़ी के लोग नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पहली पीढ़ी के लोगों को नहीं छोड़ पा रहे। यही कारण है कि हमारे कार्यकर्ता 47 डिग्री सेल्सियस के तापामान के बीच डटे रहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, चुनाव के अंतिम चरण का कल मतदान है। इससे पहले मुख्यमंत्री मीडिया से चर्चा करना चाहते थे। वीडी शर्मा ने बताया कि मप्र की जनता विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक सफलता देने जा रही है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पार्टी के सभी नेताओं ने टीम भावना के साथ काम किया है। निश्चित ही हम मप्र की 29 की 29 सीटें जीतने जा रहे हैं।

वीडियो देखें...

वीडी शर्मा ने बताया कि चुनाव से पहले हमने बूथ विजय अभियान चलाया है। मैं आश्वस्त करना चाहूंगा कि हम 68 फीसदी वोटों के साथ 80 फीसदी बूथ जीतेंगे। वीडी शर्मा ने बताया कि मोदी यहां 8 जनसभाएं और चार रोड शो किए हैं। रक्षामंत्री ने 6 जनसभा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 180 आमसभाएं और 58 रोड शो किए हैं। उन्होंने ओड़िशा बिहार और यूपी सहित 12 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों में प्रचार किया है।

वीडी शर्मा ने बताया कि इस बार हमारे 2070 नेताओं ने 10 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों में पथ सभाएं की है। एक दिन में हमने प्रदेश के हर बूथ में दो लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए हैं। अम्बेडकर जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम हुए। मतदान के दिन कार्यकर्ताओं को फोन कर अवेयर किया गया। लोकसभा संवाद केंद्रों से एक करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को कॉल किया गया। लगभग 22 हजार महिलाओं ने भी उन्हें कॉल किया है। हमने यहां से दिल्ली के मतदाताओं को भी कॉल कराया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story