नेता प्रतिपक्ष को चाहिए शिवराज सिंह चौहान का बंगला: जानें उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से क्यों की ऐसी मांग

Umang Singhar
X
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 74 बंगले में स्थित B-9 बंगला मांगा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी है। लेटर में उमंग सिंघार ने 74 बंगले में स्थित B-9 बंगला मांगा है। इस बंगले में अभी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर संचालित होता है। Umang Singhar

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 74 बंगले में स्थित B-9 बंगला मांगा है। उमंग सिंघार ने जो बंगला मांगा है, फिलहाल उसमें अभी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर संचालित होता है। यह बंगला पहले खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को आवंटित था। लेकिन अब उमंग इस बंगले की मांग कर रहे हैं।

उमंग ने सीएम मोहन को लेटर में क्या लिखा
नेता प्रतिपक्ष उमंग ने लेटर में लिखा है कि शासकीय आवास नंबर B-9 बंगला मध्यप्रदेश की आदिवासी वर्ग की महान नेता और प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय जमुना देवी को नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वर्षों तक आवंटित रहा है। वे आदिवासी समुदाय की नेता होने के साथ मेरी बुआ भी थीं। भावनात्मक रूप से इस शासकीय आवाज से मेरा लगाव भी है। मेरा अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मुझे यह शासकीय आवास आवंटित करने का कष्ट करें।

Umang Singhar writes letter to Mohan Yadav

उमंग सिंघार भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे
उमंग सिंघार इन दिनों अपने बयानों से चर्चा में हैं। लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के होर्डिंग से फोटो हटाने के बयान पर पलटबार करते हुए एक्स पर लिखा था कि "राजनीति को समझिए शिवराज सिंह चौहान जी...। होर्डिंग से शिवराज जी आपके फोटो गायब होना स्वाभाविक है! यही तो राजनीति है! अब आप Ex CM हो गए हैं। अब तो उसी की चलेगी जिसके हाथ मे सरकार की कमान है। आप क्यों इस गलतफहमी में रहें कि आप हमेशा 'मामा' के नाम से राजनीति करते रहेंगे। आप भी तो नए डॉ. मोहन यादव को चिढ़ाने में पीछे नहीं रहे। बैंड बाजे वालों से ढोल बजवा रहे हो। अभी तो शुरुआत है। आगे देखिए क्या-क्या होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story