किसान न्याय यात्रा: MSP के लिए मंडी बंद कराएगी कांग्रेस, जीतू पटवारी के नेतृत्व में हरदा में प्रदर्शन 

Congress Kisan Nyay Yatra Harda
X
Congress Kisan Nyay Yatra Harda
कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शनिवार, 21 सितंबर को हरदा में हुई। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, किसानों को MSP दिलाने अब हम प्रदेशभर की मंडियां बंद कराएंगे।

Kisan Nyay Yatra in Harda: कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शनिवार को हरदा में हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, किसानों को न्याय दिलाने हमारी यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों में ट्रैक्टर रैली निकालकर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया। अब हम सभी मंडियों को एक दिन के लिए बंद कराएंगे।

6000 रुपए क्विंटल MSP की मांग
दरअसल, कांग्रेस ने सोयाबीन की एमएसपी 6000 रुपए क्विंटल किए जाने और वादे अनुसार, गेहूं 2700 रुपए और धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। गुरुवार को यह यात्रा हरदा में निकाली गई। जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: किसान न्याय यात्रा: कलेक्टर्स को लेकर उमंग सिंघार पर भड़के वीडी शर्मा, जानें किसने क्या कहा?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story