kal ka mausam: जबलपुर-भोपाल समेत 28 जिलों में कोल्ड वेव और कोहरे का अलर्ट, जानें आपके यहां कल कैसा रहेगा मौसम?

How will be the Kal ka Mausam? The Meteorological Department has issued a rain alert. Rain is likely in 32 districts including Bhopal.
X
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 
Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (गुरुवार, 2 जनवरी 2025) का मौसम कैसा रहेगा? जबलपुर, रीवा और भोपाल समेत 28 जिलों में कोहरे और 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है।  

Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (गुरुवार, 2 जनवरी) का मौसम कैसा रहेगा। भोपाल ग्वालियर और जबलपुर सहित 28 जिलों में कोहरा और जबलपुर, रीवा समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी रीवा जबलपुर सहित 9 जिलों में कोल्डवेव और 30 शहरों में घना कोहरा छाया रहा।

MP के अलावा यूपी-बिहार और राजस्थान में भी शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। बिहार में तेज हवाओं के साथ ठिठुरन पड़ने लगी है। दिल्ली एनसीआर में 1 जनवरी को धूप न के बराबर रही। पहाड़ों में बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देशभर में ठंड और कोहरे की संभावना जताई है।

MP में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने कल गुरुवार (2 जनवरी) को नीमच, मंदसौर, जबलपुर, पन्ना और रीवा में शीतलहर की संभावना जताई है। जबकि, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, श्योपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, दमोह, पन्ना, विदिशा, रायसेन, रीवा, मऊगंज, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना और अशोकनगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

शहडोल में 6.1 डिग्री तापमान
मध्य प्रदेश में बुधवार को शहडोल और रायसेन सहित 5 जिलों में कोल्ड वेव चलीं। यहां का न्यूनतम तापमान तापमान डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शहडोल में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान रहा। नौगांव में 6.4, गुना में 6.5, सागर में 6.7 और सीहोर 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 6 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट, यूपी के 40 जिले कोहरे की चपेट में, जानें आज का मौसम

2 जनवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

  • भोपाल में हल्की धुंध और धूप रहेगी। अधिकतम तापमान यहां 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के बीच रहेगा।
  • लखनऊ में हल्के बादल और धूप के बीच कोहरा से सामना होगा। यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
  • जयपुर में सुबह कोहरे की धुंध रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसका असर कम होगा। तापमान 26 डिग्री से 9 डिग्री के बीच रहेगा।
  • पटना में हल्की धूप और हल्का कोहरा रहेगा। सुबह दृश्यता कम रहेगी। पटना का तापमान 22 डिग्री से 7 डिग्री के बीच रहेगा।
  • दिल्ली में आंशिक धूप के बीच अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह सुबह कोहरे की धुंध से सामना होगा। दृश्यता भी कम रहेगी।
  • चंडीगढ़: चंडीगढ़ में हल्के बादल और हल्की धुंध रहेगी। यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिन में कोहरा और बादलों के कारण धूप का असर कम रहेगा। तापमान में डेढ़ डिग्री तक की कमी आ सकती है। कुछ जगह शीतलहर भी चलेंगी। 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story