Logo
International Burger Day: इंटरनेशनल बर्गर-डे मंगलवार को मनाया जा रहा है। बर्गर खाने के शौकीन इसके जायके की तारीफ करते नहीं थकते। अमूमन बर्गर की बात होते ही लोग फास्ट फूड समझ लेते हैं।

International Burger Day: इंटरनेशनल बर्गर-डे मंगलवार को मनाया जा रहा है। बर्गर खाने के शौकीन इसके जायके की तारीफ करते नहीं थकते हैं। फास्ट फूड की बात की जाए तो दुनिया भर में फास्ट फूड का चलन बर्गर से ही शुरू हुआ है। अमूमन तौर पर बर्गर की बात करना ही फास्ट फूड समझा जाया करता है।

100 से भी अधिक नाम के बर्गर  
मध्य प्रदेश में भी बर्गर प्रेमियों की कमी नहीं है। बात की जाए राजधानी भोपाल की जहां पर कुछ खास बर्गर बनाने की गुणवत्ता है। जिन्हें लोग खाना पसंद कर रहे हैं। इनमें चायनीज बर्गर, मोमो बर्गर, आलू टिक्की बर्गर, विग्गी टिक्की बर्गर, पंजाबी मखानी बर्गर, बीएचक्यू वेज बर्गर, मेक्सकिनो डिलाइट, स्पाइ वेज, स्पाइ पनीर इतादि करीब 100 से भी अधिक नाम के बर्गर भोपाल में मिल रहे हैं और लोग उनका स्वाद रोज ले भी रहे हैं।

घरों में बर्गर का नाश्ता भी
बर्गर खाने वालों के अनुसार, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कॉफी, चाय के साथ तो बर्गर का स्वाद लेते ही हैं, बल्कि घरों में बर्गर लोगों का नाश्ता भी होता है। इसमें नॉन-वेज बर्गर भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इंटरनेशनल बर्गर डे पर राजधानी के बर्गर शॉप के मालिकों और इसे बनाने वाले खास कारीगरों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं।

आइसबर्ग बर्गर होता है खास
बर्गर हेडक्वॉटर शॉप के मालिक जयंत कुंभारे ने बताया, फास्ट फूड का चलन बर्गर से ही शुरू हुआ, अगर भोपाल की बात करें तो सबसे पहले लोगों ने बर्गर से अपने स्वाद में बदलाव लेकर आए। राजधानी में पनीर और अमेरिकन बर्गर खास हैं। लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। सबसे अच्छे बर्गर बनाने जाने वालों में आइसबर्ग बर्गर का नाम सबसे ऊपर ही आता है, क्योंकि इसमें हरी सब्जियों का उपयोग होता है। 

चीज बटर क्रीम पनीर बर्गर होता है सबसे ज्यादा सेल
गुप्ता जी बर्गर सेंटर के मालिक रोहित गुप्ता ने बताया कि उनके पास 9 प्रकार के बर्गर हैं। लोग सबसे ज्यादा बटर क्रीम पनीर बर्गर, चीज क्रीम पत्नी बर्गर, चीज बटर क्रीम पनीर बर्गर को पसंद करते हैं। हमने अपने नाम से गुप्ताजी स्पेशल बर्गर भी लोगों को दिया है, जो फुल लोड होता है। इसमें चीज, डबल पनीर, मटर, आलू प्याज, टमाटर, पत्ता गोभी इत्यादि चीजें मिलाई जाती हैं।
 
फास्ट फूड का चलन बर्गर की देन
पत्ता गोभी, टमाटर इत्यादि इसको हेल्दी भी बोला जा सकता है। साफ तौर पर इसमें कहे तो इसमें भारतीय सलाद शामिल रहते हैं. जिस कारण इसको हेल्दी बोला जा सकता है।

5379487