नगर निगम इंदौर के दरोगा पर हथौड़े से हमला, पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद

nagar nigam indore
X
इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग के दरोगा और कर्मचारी के साथ मारपीट की गई।
इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग के दरोगा और कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। दरोगा के सिर में चोंट लगने की खबर है और कर्मचारी के हाथ में चोट आई है। दोनो को जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां इलाज जारी है।

Indore nagar nigam: मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम में शनिवार को मारपीट का मामला सामने आया है। उद्यान विभाग के दरोगा और कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। मारपीट करने का आरोप एक डाक्टर और उसके कर्मचारियों के ऊपर आरोप लगा है। आरोपियों द्वारा हथौड़े और गैती से हमला करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दरोगा के सिर में चोट लगी है। दरोगा के साथ ही गए कर्मचारी के हाथ में चोट के निशान पाए गए हैं। दोनो का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या है मामला
फरियादी का नाम डैनी पिता गोवर्धन नाथ हतोनिया और कर्मचारी दीपक मेहता है। डैनी नगर निगम जोन-2 के उद्यान विभाग में दरोगा है। शनिवार की सुबह कर्मचारी दीपक मेहता के साथ राज मोहल्ला क्षेत्र में अवैध पेड़ की कटाई के सूचना पर डॉक्टर दिग्विजय के यहां निरीक्षण करने गए थे। डॉक्टर के यहां मकान निर्माण का काम चल रहा है। निर्माणाधीन घर में एक पेड़ बाधा बन रहा है। डॉक्टर उस पेड़ को कटवाना चाह रहे थे। इसके लिए वे डैनी पर प्रेशर बना रहे थे।

डैनी ने बताया कि शनिवार को भी जब साइट विजिट करने गए तो डॉक्टर ने अवैध रूप से पेड़ नहीं काटने देने पर विवाद करने लगा और साइट पर काम कर रहे मजदूरों को बोलकर हम दोनों पर हमला करवाया। मेरे सिर में हथौड़े से हमला किया गया और मजदूरों ने गेती भी उठा ली। बीच बचाव में कर्मचारी दीपक मेहता को कोहनी में गंभीर चोट आई है।

डॉक्टर का कहना
डॉक्टर ने बताया कि पेड़ की एक डाली काटने की बात थी। मैं घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। मैं आफिस में मरीज देख रहा था। मजदूरों के क्या विवाद हुआ मुझे इसकी जानकारी नहीं है। हमने भवन निर्माण का ठेका दिया है। मजदूर भी ठेकेदार के ही हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story