ग्वालियर में भीषण एक्सीडेंट: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन और भांजे की दर्दनाक मौत

Road Accident
X
सड़क हादसा
Gwalior Road Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भीषण हादसा हो गया। बहन को छोड़ने जा रहा भाई हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में भाई-बहन और भांजे की मौत हो गई।

Gwalior Road Accident: बहन को छोड़ने जा रहा भाई हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में बाइक सवार भाई-बहन और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। भीषण हादसा ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सिकरौदा के पास हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। लोग चक्काजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस हालात को नियंत्रण करने में लगी है।

बाइक ने मारी टक्कर, मौत
छिंदवाड़ा में दोस्त की शादी से लौट रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। एक्सीडेंट चंदन गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, मृतक साबिर खान पिता हासन खान उमरेठ में रहता है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा आया था। घर लौटते समय सड़क पार करने लगा तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

गड्‌ढे में गिरी बाइक, महिलाएं घायल, चालक पर केस
इंदौर में बाइक गड्‌ढे में गिरने से बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, चंदन नगर थाना पुलिस ने फरियादी रामकन्या सैनी उम्र 44 साल निवासी व्यास नगर की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक राजू हलवाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानें फरियादी ने पुलिस को क्या बताया
फरियादी ने पुलिस को बताया कि काम खत्म कर राजू हलवाई के साथ उसकी बाइक से अपने घर जा रही थी। राजू ने चंदन नगर पावर हाउस के पास बाइक को तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाया और बाइक गड्‌ढे में कूदा दी। बाइक पर बैठी फरियादी रामकन्या और एक अन्य महिला गिर गई। घटना में दोनों महिलाओं को हाथ और पैर में चोट आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story