haribhoomi hindi news
बालोद जिले में 14वीं बटालियन में पदस्थ जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले की जांच में जुट गई है।

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क हादसे में 14वीं बटालियन में पदस्थ जवान की मौत हो गई। दरअसल, यह घटना बीती रात डौंडीलोहारा नगर के पुराना अस्पताल पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की आई-20 कार ने जवान को बुरी तरह रौंदा और 200 मीटर से अधिक तक सड़क पर घसीटा। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आपको यह भी बता दें कि, कार में दो से अधिक लोग सवार थे। 2मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह हादसा राजनांदगांव पासिंग सफेद रंग की आई-20 कार से हुआ। यह पूरी घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रांतर्गत डौंडीलोहारा नगर के पुराना अस्पताल के पास की है। फिलहाल, डौंडीलोहारा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

धमतरी के पास भीषण सड़क हादसा 
वहीं 14 फरवरी को धमतरी जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का मामला सामने आया था। जहां 201 BN कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई। जिनमें एक कार चालक भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी कार से छुट्टी के लिए कारणपुर से रायपुर के लिए सुबह 5 बजे निकले थे। जिनका लगभग 8:15 बजे खपरी ओवरब्रिज धमतरी के पास सिविल ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। आपको बता दें कि, जगदलपुर की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। 

मौके पर पहुंची पुलिस
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जवान बुरी तरह अंदर ही फंस गए। यह पूरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे, घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

7