haribhoomi hindi news
रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के नए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। कर्मचारी संघ ने उनका स्वागत किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासकीय /अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ 16105 के पदाधिकारियों के द्वारा नवनियुक्त कुलपति से मुलाक़ात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया। जिसमे विशेष रूप से उप प्रान्ताध्यक्ष आसन सिंह शांडिल्य, कोषाध्यक्ष तिलक ध्रुव, महामंत्री नरेंद्र सिदार उपस्थित रहें।

प्रशासनिक निर्णयों में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ के एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति से अकादमिक कार्यों और लंबे समय से लंबित प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आएगी। प्रो. दयाल का विशाल अनुभव प्रदेश के पत्रकारिता के छात्रों के लिए नई दिशा तय करेगा। 

Newly Appointed Vice-Chancellor Prof. Sanjay Dayal

जनसंचार और पत्रकारिता की कई पुस्तकें कर चुके प्रकाशित 
प्रो. मनोज दयाल देश के अकादमिक जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनके पास अध्यापन और शोध का कुल 35 सालों का लंबा अनुभव है। 15 साल से अधिक समय से प्रोफेसर के रूप में कार्यरत। उनके मार्गदर्शन में अब तक एक दर्जन (12) से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी पूर्ण की है। उनकी जनसंचार और पत्रकारिता पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें। )

7