Logo
election banner
CM Yogi Adityanath MP visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्यप्रदेश दौरे पर रहे। अशोकनगर की चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगे। कहा, कांग्रेस जजिया कर लाना चाहती है, इसलिए भाजपा सरकार बनाएं।

CM Yogi Adityanath MP visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में वोट मांगे। कहा, आज पूरे देश में एक स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार। लोग कहते हैं जो राम  को लाए हैं, हम उनको लाए हैं। 

सीएम योगी ने कहा, आज का भारत नया भारत है। हमारी सरकार ने आतंकबाद और नक्सलवाद नियंत्रित हो किया है। 2014 के पहले बम विस्फोट होते थे, लेकिन धोखे से भी धमका हो जाए तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है। 

पहले भूखों मरते थे लोग 
सीएम योगी ने कहा, पहले लोग स्वास्थ्य और सुविधाओं के अभाव में भूखों मरते थे, लेकिन आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिलता है। 10 करोड़ लोगों को एलपीजी सिलेंडर, करोड़ों लोगों को पक्के मकान बन गए, लेकिन यह सब शुरुआत है। हमें तो आत्मनिर्भर भारत बनाना है। 

पूर्वजों द्वारा अर्जित सम्मत्ति ले लेगी 
योगी ने कांग्रेस के न्याय पत्र पर सवाल उठाए। मुगल शासन से तुलना करते हुए बताया कि औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, लेकिन कांग्रेस स्वतंत्र भारत में जजिया कर (विरासत टैक्स) की बात करती है। विरासत टैक्स के जरिए आपके पूर्वजों द्वारा अर्जित सम्मत्ति को कांग्रेस लेना चाहती है। 

ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाना चाहती है कांग्रेस 
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी और अनुसूचित जाति के आरक्षण में सेंध लगाना चाहती है। कर्नाटक में इनकी सरकार ने शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो अल्पसंख्यकों को खानपान की स्वतंत्रता देंगे। योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मंशा गौ-हत्या को बढ़ावा देने की है। जनता से पूछा आप लोग इसे पसंद करेंगे क्या। 

jindal steel Ad
5379487