Logo
election banner
Firing during Ramayana Path in Morena: चंबल में बात बात पर गोली चलती हैं। गुरुवार को मुरैना के चौखुटी गांव रामायण पाठ में जाने को लेकर दो परिवार भिड़ गए।

Firing during Ramayana Path in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गुरुवार को अनुष्ठान के दौरान दो पक्षो में फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक के जख्मी होने की खबर है। पुलिस ने मामले को परिवारिक विवाद बताया है। कहा, एडिशनल एसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया, दोनों पक्ष ही एक ही परिवार के हैं। वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है। 

घटनाक्रम नूराबाद थाना क्षेत्र के चौखुटी गांव का है। एडिशनल एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया, यहां रामायण पाठ का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में विवाद हुआ था। कार्यक्रम में किसे जाना चाहिए और किसे नहीं यह विवाद फिलहाल खत्म हो गया है। वारदात के इस्तेमाल किए गए हथियार थाने में जमा करा लिए गए थे, अब यह हथियार कहां से आए, जांच का विषय है। 

चौखुटी गांव में यह विवाद गुर्जर परिवार में हुआ था। कहा सुनी और गाली-गलौज के दौरान गांव के बुजुर्गों ने समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माने एक पक्ष बंदूकें लेकर हवाई फायरिंग करने लगा। तो दूसरे ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।  हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पथराव में जरूर एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद नूराबाद पुलिस मौके पहुंची और समझाश देकर दोनों पक्ष को शांत कराया।  

5379487