MP News: राजगढ़ में गोलीबारी; खेत में गाय घुसी तो दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Suthalia police station
X
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में खेत में गाय घुसने की बात पर विवाद हो गया। झगड़ा इतना गढ़ गया कि दोनों पक्षों के गोलियां चल गईं। फायरिंग में एक की मौत हो गई। एक महिला समेत दो घायल हैं।

भोपाल। राजगढ़ में शुक्रवार को गाय के खेत में घुसने की बात पर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड में बदला गया। फायरिंग में युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ली ठाकुर गांव का है।

जानें कैसे शुरू हुआ विवाद... किसने, किसको मारा
सुठालिया पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह पाड़ली ठाकुर गांव के भंवर सिंह राजपूत और जगदीश राजपूत के बीच खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते गोली चलने लगीं। 70 वर्षीय जगदीश राजपूत ने अपने दो पुत्र देवेंद्र (38) और भूपेंद्र (40) के साथ मिलकर भंवर सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान देवेंद्र और भूपेंद्र ने अपनी बंदूकों से गोलियां चलाना शुरू कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के भंवर सिंह राजपूत (45), राजेन्द्र सिंह (40) और प्रभा कुंवर (40) घायल हो गईं।

गोली लगने के बाद तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया था। भंवर सिंह पिता मदन सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर राउंड अप कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story