शहडोल में मर्डर: भाभी ने तंबाकू देने से मना किया तो देवर को चढ़ी सनक, कर दिया ऐसा कांड कि जानकर हो जाएंगे हैरान

Beohari police station
X
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्यप्रदेश के शहडोल में दर्दनाक घटना सामने आई है। तंबाकू नहीं देने पर देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आए भतीजे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल। भाभी ने देवर को तंबाकू देने से मना किया तो देवर झगड़ा करने लगा। देवर रामलाल और भाभी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने रामलाल की पत्नी पहुंची और समझाकर पति को घर ले आई। भाभी द्वारा तंबाकू नहीं देने की बात देवर के दिल पर लग गई। उसने खुन्नस पाल ली। रात को रामलाल कुल्हाड़ी लेकर भाभी के घर पहुंचा और जोर-जोर से आवाज देकर भाभी को बुलाने लगा। भाभी ने दरवाजा नहीं खोला। कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर रामलाल घर के अंदर घुसा और भाभी पर हमला कर दिया। मां को बचाने 5 साल का मासूम भतीजा बीच में आया तो रामलाल ने कुल्हाड़ी से वार कर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक घटना शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला: रात को कुल्हाड़ी लेकर गया और मार डाला
जानकारी के मुताबिक, शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गांव में रहने वाला रामलाल कोल नशे की हालत में पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर तंबाकू मांगने पहुं। भाभी ने तंबाकू देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर देवर-भाभी के बीच विवाद हो गया। रामलाल की पत्नी ने विवाद शांत कराया। लेकिन भाभी द्वारा तंबाकू देने से मना करने की बात को देवर भूल नहीं पाया। उसने खुन्नस पाल ली। देर रात को वह कुल्हाड़ी लेकर गया और भाभी पर हमला कर दिया।

मां को बचाने गया था बेटा, चाचा ने ले ली जान
मां को पिटता देख पांच साल का बेटा करण चिल्लाने लगा। बीच बचाव करने लगा, तभी रामलाल ने कुल्हाड़ी से भतीजे करण पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पहुंची और आरोपी चाचा रामलाल पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ले गई।

बच्चे के पिता गए थे मजदूरी करने
पुलिस ने बताया कि मृतक करण के पिता परदेश मजदूरी करने गए थे। पत्नी और तीन बच्चे घर पर थे। तभी आरोपी रामलाल घर पहुंचा और परदेश की पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने बच्चे ही हत्या कर दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story