MP Politics: दिग्विजय ने BJP पर हमला बोला तो विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने दी बड़ी चुनौती, कहा-इस सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं

Digvijay Singh AND Siddharth Tiwari
X
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने किया पलटवार।
मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर फिर हमला बोला है। दिग्विजय ने X पर लिखा है कि भारत रत्न, राम मंदिर और EVM भाजपा के राजनीतिक हथियार हैं। दिग्विजय की पोस्ट पर BJP विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने पलटवार किया है।

भोपाल। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। मध्यप्रदेश की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला तो BJP विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया। विधायक सिद्धार्थ ने दिग्विजय को बड़ी चुनौती दी है। सिद्धार्थ एक्स पर लिखा है कि मैं आपको 2024 का लोकसभा चुनाव रीवा संसदीय क्षेत्र से लड़ने की चुनौती देता हूं।

पूर्व सीएम दिग्विजय की पोस्ट

  • दिग्विजय ने X पर लिखा कि भारत रत्न, राम मंदिर और EVM भाजपा के राजनीतिक हथियार हैं। दिग्विजय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी, आपने एक पखवाड़े में 5 भारत रत्न पुरस्कार दिए हैं। क्या यह आपके राजनीतिक खेल का एक और हथियार है? शुरुआत में इसमें कोई संदेह नहीं कि सभी का राष्ट्रीय राजनीति और भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान था, तो फिर बहन जी को खुश करने के लिए काशीराम को और उद्धव को खुश करने के लिए बाला साहेब ठाकरे जी को क्यों नहीं? आगे बढ़ो मोदी जी।

2024 का चुनाव मतपत्र से कराने का साहस रखें
दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि यह 2024 के संसद चुनावों के लिए आपके एजेंडे में फिट होगा। आप इतने हताश क्यों हो? आपके राजनीतिक शस्त्रागार में पहले से ही प्रभु राम और ईवीएम हैं। आपके पीछे ऐसे शक्तिशाली मुद्दों के साथ, 2024 का संसद चुनाव मतपत्र के माध्यम से कराने का साहस रखें। विदेशों में संदिग्ध संगठनों के कुछ प्रमाणित सर्वेक्षणों के अनुसार आपकी दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय रेटिंग है। पुतिन, बाइडेन, शी जिनपिंग से भी ऊपर। फिर आपको किस बात का डर है? आगे बढ़ें और मतपत्र के माध्यम से 2024 के संसद चुनावों की घोषणा करें। अब तो पाकिस्तान ने भी ऐसा कर दिया है।

सिद्धार्थ पोस्ट: क्या छिंदवाड़ा फर्जीवाड़े से जीता
दिग्विजय सिंह के Tweet पर त्योंथर सीट से बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने पलटवार किया है। सिद्धार्थ ने दिग्विजय सिंह से पूछा है कि क्या छिंदवाड़ा फर्जीवाड़े से जीता? सिद्धार्थ ने पूर्व सीएम दिग्विजय को रीवा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। सिद्धार्थ ने कहा कि मैं आपको 2024 का लोकसभा चुनाव रीवा संसदीय क्षेत्र से लड़ने की चुनौती देता हूं। आपके कट्टर समर्थक आपको सर्व-स्वीकार्य पाते हैं, इसलिए यह कोई बड़ी चुनौती नहीं होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story