Datia News: मध्यप्रदेश। दतिया के गोराघाट में सिंध पुल के पास आजाद समाज पार्टी के लोग संकल्प यात्रा निकाल रहे थे। जानकारी के अनुसार इन लोगों के पास संकल्प यात्रा निकालने की अनुमति नहीं थी। इसलिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को रोकने की कोशिश की। जब आजाद समाज पार्टी के लोग नहीं रुके रो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं
बताया जा रहा है कि, अनुमति न होने के चलते पुलिस ने भीम आर्मी से जुड़े लोगों और आजाद सामज पार्टी के लोगों को बैरिकेडिंग कर समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोग आगे बढ़ने लगे। प्रशासन ने लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं दी थी इसलिए पुलिस को बल का उपयोग करते हुए इन लोगों को रोकना पड़ा।
वाटर कैनन और आंसू गैस का का इस्तेमाल
भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस द्वारा लोगों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का का इस्तेमाल भी किया गया। हालांकि बल प्रयोग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
यात्रा में शामिल आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव सहित करीब 100 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोराघाट में सिंध पुल पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।










