Logo
Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू परिवार पर मुस्लिम पड़ोसियों ने हनुमान चालीसा बजाने की वजह से हमला कर दिया।

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से हनुमान चलीसा को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है। यहां नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक हिंदू परिवार के साथ इस बात को लेकर मारपीट हुई क्योंकि वह अपने घर में हनुमान चालीसा बजा रहा था। बताया जा रहा कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस बात का विरोध किया और इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घर में घुसकर हिंदू परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप की इस हिंसक झड़प में मुस्लिम लोगों की तरफ से लाठी, डंडों और हथौड़े का प्रयोग किया गया। इस लड़ाई में हिंदू परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें के इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में तनावपूर्ण माहौल

पीड़ित हिंदू परिवार की ओर पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात के पूरे बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। क्योंकि पीड़ित परिवार के घर के बाहर यह मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए गए हैं। इस वजह से लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

हनुमान चालीसा के विरोध में हुआ झगड़ा

पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास उनके घर पर हनुमान चालीसा बज रहा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी उनके घर के बाहर हंगामा करने लगे और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पीड़ित परिवार के घर के सामने एक मुस्लिम परिवार रहता है। पीड़ित ऋतिक ने बताया कि इसके बाद तीनों मुस्लिम भाइयों ने उसके माता-पिता, बहन और खुद उसके साथ मारपीट की। 

पलायन करेगा हिंदू परिवार

ऋतिक का आरोप है कि लड़ाई घर के बाहर हुई थी लेकिन गली  में 8 से 10 लोग और आ गए जिन्होंने उनके ऊपर हथौड़े से वार किया। वही ऐसा भी बताया जा रहा है कि हिंदू परिवार ने उस एरिया से पलायन करने का प्लान बना है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह इस इलाके में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अब इस एरिया में डर लग रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुस्लिम परिवार के लोग रात को भी उनके घर के बाहर हथियार लेकर घूम रहे थे।

5379487