महावीर जयंती पर CM मोहन यादव का बड़ा हमला: कहा-कांग्रेस को भगवा रंग पर आपत्ति तो अपने झंडे से हटाकर दिखाए

CM Mohan Yadav on Congress: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को महावीर जयंती पर कांग्रेस पर निशाना साधा। भोपाल में मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस को भगवा रंग से आपत्ति है तो झंडे से इसे हटाकर दिखाए।
'भगवा' रंग का अपमान करने वाले कांग्रेस और विरोधी दल को यह समझ नहीं आता कि भगवा त्याग, वैराग्य का प्रतीक है, कांग्रेस को लोगों से माफी मांगनी चाहिए...#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/TPH9fBOiwp
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 21, 2024 वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है, हंसी भी
मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है। इसे लेकर नाराज़गी भी है। अब भगवा रंग पर कांग्रेस के नेता आपत्ति जत रहे हैं। भगवा रंग त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। सूर्य संस्कृति का वाहक है। सीएम ने कहा कि भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटा दे।
कांग्रेस की स्थिति खराब बस जैसी
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की स्थिति खराब बस की तरह बताया। कहा, कुछ लोग उसे आगे से धक्का देते हैं और कुछ लोग पीछे से धक्का देते हैं। स्थिति ही स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेता पूरी सनातन संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। उम्मीद करता हूँ कि इसके लिए कांग्रेस क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया।
