महाकाल मंदिर उज्जैन में झड़प का मामला: एक श्रद्धालु का सिर फूटा, पत्नी को धक्का लगने से शुरू हुआ था विवाद

Mahakal Police Station Ujjain
X
Mahakal Police Station Ujjain
MP News: उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति को चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MP News: उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति को चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष दर्शन के लिए महाकाल मंदिर उज्जैन आए थे। इसी दौरान मुंबई से आए एक युवक ने आंध्रप्रदेश से आए युवक का सिर फोड़ दिया। मारपीट में बाईं आंख के पास भी चोट आई है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
शनिवार दोपहर को महाकाल मंदिर परिसर में आंध्रप्रदेश और मुंबई से भक्त आए हुए थे। इसी बीच मुंबई से आए एक कपल के धक्का लग गया। जिसके बाद वाद-विवाद शुरू हो गया। इतने में ही दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक युवक को काफी चोट आई है।

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को किया अलग
यह देखकर वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया। घायल युवक रघुराज (47) आंध्रप्रदेश का बताया जा रहा। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के बताए अनुसार उक्त मामले में शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी को लगातार धक्के मार रहा था- आरोपी युवक ने बताया
इस मामले में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दर्शन करते समय काफी भीड़ रही। इसी दौरान दोंनों के बीच दोनों में मारपीट होने लगी। इसमें एक युवक के मुंह से खून निकल रहा था। वहीं मुंबई से आए हुए युवक का कहना है कि उनकी पत्नी को लगातार धक्के मार रहा था। मेरी पत्नी गर्भवती हैं। जब हमने उसे मना किया, तो वे गलत बोलकर विवाद कर दिए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story