haribhoomi hindi news
बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की। सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, पुलिस जांच जारी।

खंडवा से लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार तड़के उन्होंने अपने गृह ग्राम बोहरडा के खेत में बने कुएं में छलांग लगा ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शोक व्यक्त किया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी के अनुज श्री विश्वनाथ पाटिल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।"

कुएं से निकाला शव
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी मिलने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली से बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के साथ-साथ एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने बताया कि, यह आत्महत्या का मामला है। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस टीम को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण था यह अब तक सामने नहीं आया है।

गुरुवार कपो होगा अंतिम संस्कार
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार और समर्थक उनके निवास पर पहुंच रहें हैं। भारी भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को पैतृक गांव बोहरडा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

7