Logo
election banner
Devashish Jarariya Bhind Lok Sabha election: बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया लोकसभा प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

Devashish Jarariya Bhind Lok Sabha election: लोकसभा चुनाव 2024 के चलते मध्य प्रदेश में दलबदल का दौर जारी है। बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के करीबी देवाशीष जरारिया लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दिया है और शाम को बसपा की टिकट ले आए। देवाशीष 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के सिम्बल पर लड़ा था। इस बार बसपा के लिए वोट मांगेंगे। 

भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र से 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके देवाशीष जरारिया ने बुधवार सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दिया। दोपहर में राजस्थान के अलवर पहुंचकर मायावती के हाथों बसपा की सदस्यता ले ली। सदस्यता लेने के चंद घंटों बाद ही बसपा ने उन्हें भिंड सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।

कांग्रेस ने भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र से भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया है। देवाशीष भी दावेदारी कर रहे थे, टिकट कटने के बाद भी उन्होंने नाराजगी जताई थी। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  को इस्तीफा भेज दिया। बसपा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वह कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।

कौन हैं देवाशीष जरारिया 
देवाशीष ने दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) से पढ़ाई की है। वह बसपा के प्रवक्ता भी रहे हैं। दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, तभी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के संपर्क हुआ और कांग्रेस जॉइन कर ली। वह कन्हैया कुमार एवं जिग्नेश मेवाणी के करीबी भी बताए जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कई बार राहुल गांधी के साथ देखा गया।

दिग्विजय ने दिलाई थी लोकसभा की टिकट 
देवाशीष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। 2019 के चुनाव में दिग्विजय ने ही उन्हें भिंड लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिलाया था। दिग्विजय और राहुल गांधी से रिश्तों के चलते देवाशीष की गिनती मप्र कांग्रेस के बड़े नेताओं में होने लगी थी। व्हिसिलब्लोअर आनंद राय और कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा के जरिए वह दिग्विजय के संपर्क में आए थे। 

5379487