Rahul Gandhi MP Visit: राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस के बैनर में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो, जानें क्या है सच्चाई

Rahul Gandhi public Meeting in Balaghat: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं, उनकी पहली सभा बालाघाट संसदीय क्षेत्र के धनोरा में है, लेकिन इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा ने इस पर तंज कसते हुए वायरल वीडियो राहुल गांधी की धनोरा सभा का बताया है। हालांकि, पोस्टर में मंडला प्रत्यााशी ओमकार सिंह मरकाम की तस्वीरें और नाम है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस की भगदड़, अंर्तकहल और हताशा को देखते हुए कार्यकर्ता ये समझ गए है कि राहुल की रैली में अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और जीतू पटवारी की फोटो से काम नहीं चलने वाला है इसलिए
👉भाजपा सांसद की तस्वीर के भरोसे राहुल की रैली में भीड़… pic.twitter.com/8rZ5eIyQup
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) April 8, 2024 केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के मंच पर तस्वीर देखकर हर कोई हैरान हो गया। आनन-फानन में कुलस्ते की तस्वीर बदलकर उनकी जगह पर कांग्रेस नेता की तस्वीर लगाई गई। लेकिन किसी ने इस पूरे घटनाक्रमका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि, भाजपा नेता इसे राहुल गांधी धनोरा सभा का बताकर मजाक उड़ा रहे हैंं।
भाजपा बोली-कांग्रेस को नहीं अपने नेताओं का भरोसा
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, कांग्रेस को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए भाजपा सांसद की लोकप्रियता का सहारे ले रही है। उन्होंने दलबदल पर चुटकी लेते हुए लिखा कांग्रेस में मची भगदड़ के चलते पदाधिकारी यह भूल गए कि कौन उनकी पार्टी का है और कौन नहीं है।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस पार्टी गंभीरता रखें कि जिस पार्टी के मंच से उनके उम्मीदवार का फोटो लगना चाहिए वह उसके बजाय भाजपा के उम्मीदवार की तस्वीर लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि उन्होंने चुनाव के पहले ही हार मान ली है... जानकारी मिली कि… pic.twitter.com/lIkQHYbt3H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024 राहुल गांधी 12:40 बजे धनोरा, 3:15 बजे शहडोल पहुंचेंगे
राहुल गांधी सोमवार सुबह 11 बजे भोपाल से बाया हेलीकॉप्टर प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे सिवनी जिले के धनोरा पहुंचेंगे। यहां जनसभा संबोधित करने के बाद 2 बजे धनौरा से शहडोल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:15 बजे शहडोल में जनसभा करने के बाद शाम 5 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
