Bhopal News in Brief, 25 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopals today big hindi news in brief of the 19 April 2025 Saturday
X
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।
Bhopal News in Brief, 25 January: भोपाल में शनिवार (25 जनवरी ) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Bhopal News in Brief, 25 January: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live

भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल के 25 से ज्यादा क्षेत्रों में शनिवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते शटडाउन किया जा रहा है। ईश्वर नगर, बसंत कुंज, लक्ष्मण नगर, भारत नगर, आयकर कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। सरस्वती नगर, इंद्रा नगर और आसपास क्षेत्र में दोपहर 12 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइट बंद रहेगी।

इन इलाकों में भी बिजली कटौती
अरेरा कॉलोनी, 7 नंबर स्टॉप, भाजपा कार्यालय, इंदिरा नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। राहुल नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। क्लब हाउस, एलेक्जर गार्डन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट, बड़वाई गांव, नाइस स्पेस कॉलोनी, मेपल ट्री और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। कमला पार्क, हाथीखाना, हमीदिया कॉलेज, पुल पात्रा, यादगार-ए-शाहजानी पार्क, लेडी हॉस्पिटल और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

भोपाल में गणतंत्र दिवस पर परिवर्तित रहेगा यातयात
भोपाल के लाल परेड मैदान पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सुबह 6 बजे से आवश्यकतानुसार प्रवेश, पार्किंग और डायवर्सन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।

भारत टॉकीज से लाल परेड की ओर आवागमन प्रतिबंधित
टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें और बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा,डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, बोगदापुल से भारत टॉकीज होते हुए गंतव्य तक आ जा सकेंगी। अनुमति प्राप्त वाहन सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड की ओर, वल्लभ भवन रोटरी चौराहा से लाल परेड की ओर, भारत टॉकीज से लाल परेड की ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 25 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

भोपाल की सड़कों पर साइकिलिस्ट बनाएंगे भारत का नक्शा
भोपाल की सड़कों पर भारत का नक्शा बनाया जाएगा। 26 जनवरी को अद्भुत काम को अंजाम देंगे शहर के राइडर्स। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जीपीबीआरए (ग्रीन प्लैनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन) के 200 मेंबर्स भाग लेंगे। इस संबंध में ग्रुप के सीनियर कोर्डिनेटर संकल्प विनि ने बताया कि भारत का नक्शा बनाने के लिए गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया को चुना है। क्योंकि वहां सड़कें काफी अच्छी हैं, जिन्हें जोड़कर नक्शा बनाया जा सकता है। इसके लिए हमने जीआईएफ से मैप तैयार किया है। इस इवेंट की शुरुआत शौर्य स्मारक, भोपाल से होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 6:30 बजे है। साइकिलिंग 7 बजे शुरू होगी।

राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह कल
भोपाल के रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन 26 जनवरी को शाम 7 बजे से होगा। सात सम्मानों से प्रदेश और देश की 14 विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष 2022 से अब्दुस समद (पटना) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान वर्ष 2022 से ग्वालियर की विवेकानंद नीडम संस्था और वर्ष 2023 से भारत भारती शिक्षा समिति (बैतूल) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष 2022 से रामदरश मिश्र (दिल्ली) और वर्ष 2023 से लीलाधर जगूड़ी (उत्तराखण्ड) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष 2022 से डॉ. देवेन्द्र दीपक, (भोपाल) और वर्ष 2023 से नीरजा माधव (वाराणसी) को अलंकृत किया जाएगा।

इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित
राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई सम्मान वर्ष 2022 से हेमलता उपाध्याय (खंडवा) और वर्ष 2023 से गीता त्यागी (प्रयागराज) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष 2022 से कैलाशचंद्र पंत (भोपाल) और वर्ष 2023 से डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य (उज्जैन) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय तुलसी सम्मान वर्ष 2023 से राघवराज भट्ट (हैदराबाद) और वर्ष 2023 से दिनेशचंद्र कुम्हार (राजसमंद, राजस्थान) से अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष 2022 से मातृछाया संस्था, (भोपाल) को और वर्ष 2023 से सोपानम इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स एण्ड रिसर्च (तिरुअनंतपुरम) को अलंकृत किया जाएगा।

शांतिनाथ जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 1 से 5 फरवरी तक
राजधानी के टीटी नगर और शांति नगर जैन मंदिर में 1 से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस महाअनुष्ठान में मुनि आदित्य सागर के सानिध्य में पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
शांतिनाथ पंचायती जैन मंदिर में जिन प्रतिमाओं का आगमन हो चुका है, उनके स्वागत में घर-घर में भक्तांमर और संगीत के साथ पूजा-अर्चना हो रही है। समाज के अंशुल जैन ने बताया कि जिनालय के शिखर पर स्वर्ण कलश का कार्य पूर्ण हो चुका है और प्रतिमाओं को नवीन वेदिका में विराजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव 26 जनवरी को
राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित बौद्ध महाविहार चूनाभट्टी में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। महोत्सव में थाइलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, लिओस, म्यांमार, तिब्बत, कंबोडिया, दक्षिण कोरिया सहित अनेक देशों से बौद्ध अनुयायी जुटेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य बुद्ध के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के साथ वैश्विक शांति, सद्भाव को बढ़ावा देना है।
इस अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव की शुरुआत 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे से होगी।

रंग विराम नाट्य समारोह 7 फरवरी से
अविराम संस्था हर साल की तरह इस साल भी अपने नाट्य समारोह रंग अविराम का आयोजन करने जा रही है। रंग अविराम समारोह 7 फरवरी से शुरू होगा। तीन दिवसीय नाट्य समारोह में शहर के तीन बहुप्रतीक्षित नाटकों का मंचन किया जाएगा। रंग अविराम का यह पांचवां आयोजन है, जिसमें प्रदेश की ऐसी हस्तियों को दुष्यंत कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने कला, संस्कृति, समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान दिया हो। इस बार ऐसी 9 हस्तियों को सम्मानित किया जाना है। नाट्य समारोह मे पहले दिन 7 फरवरी को नाटक मैं भी मां बन गया का मंचन होगा। 8 फरवरी को नाटक बाबू जी का मंचन होगा। 9 फ़रवरी को जयशंकर प्रसाद की अमर कृति ध्रुवस्वामिनी का मंचन होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story