मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को बैरागढ़ तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह अपनी टीम के साथ हलालपुरा क्षेत्र पहुंचे। यहां कई अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। जेसीबी की मदद से इन्हें हटाया जा रहा है। कुछ समय पहले भदभदा क्षेत्र में भी यह कार्रवाई की गई थी।
347 अतिक्रमण चिन्हित
अगले 15 दिनों तक तालाब के किनारे ऐसी और भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि, भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे।
मैरिज गार्डन और फार्म हाउस पर एक्शन
अभी बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल से 50 मीटर तक के अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह की टीम द्वारा एक मैरिज गार्डन और एक फार्म हाउस पर कार्रवाई की जा रही है। इन निर्माणों के अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है।
तलाब की सीमा पर अवैध निर्माण
बीते कई महीनों से प्राशसन अतिक्रमण चिन्हित कर रहा था। सबसे ज्यादा कब्जे टीटी नगर एसडीएम वृत्त के गौरा गांव के बीसनखेड़ी में पाए गए। बहेटा और बैरागढ़ में भी लोगों ने तलाब की सीमा पर अवैध निर्माण किया।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










