मध्यप्रदेश के उज्जैन में बीते 15 घंटे से मासूम बच्चे को बोरवेल से निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि, दो साल का मासूम 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रेस्क्यू टीम ने मासूम के हाथों में रोप रिंग फंसाकर उसे निकालने की कोशिश की थी लेकिन ये कोशिश नाकाम रही। अब एक पैरलल सुरंग बनाकर बच्चे को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए मशीनों से गड्ढा खोदा जा रहा है।
मामला उज्जैन से 75 किलोमीटर दूर, बड़नगर के पास झलारिया गांव का है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे बच्चा खेलते हुए बोरवेल में गिर गया था। भोपाल से पहुंची एनडीआरएफ और उज्जैन, हरदा समेत इंदौर की एसडीआरएफ टीम बच्चे को बचाने की कोशिशों में लगी हैं।
राजस्थान का रहने वाला है परिवार
बच्चे का नाम भागीरथ है। उसके पिता और मां की पहचान प्रवीण देवासी और जत्तू बाई के रूप में हुई है। ये परिवार राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। ये लोग भेड़ चराने के लिए इस क्षेत्र में रुके थे। बच्चे ने खेलते हुए बोरवेल के ऊपर लगा ढक्कन हटाया और उसके अंदर गिर गया। उसकी मां ने उसे गिरते हुए देखा तो बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक मासूम गहराई में जा चुका था।
देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो
#BREAKING : A three-year-old boy fell into a borewell in Jhalariya village of Badnagar area in Ujjain while grazing sheep with his family.
— upuknews (@upuknews1) April 10, 2026
Rescue teams, including SDRF and NDRF, have located the child at a depth of around 75 feet and are carrying out tunnel excavation to reach… pic.twitter.com/CXqyidmEmf
बच्चे के मामा भीम राव ने बताया है कि, मेरी बहन का बच्चा बोरवेल में गिरा है। वह खेल रहा था अचानक बोरवेल में गिर गया। लोग उसे बचाने की कोशिश में लगे हैं। मामले में एसपी ने जानकारी दी कि, जानकारी मिलने पर तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला है जो अब भी जारी है ,जल्द ही बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










