MP News: इश्क में पागल भाभी ने देवर के साथ चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, देखकर हैरान रह गया पति

sanghmitra express
X
बैतूल में देवर भाभी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग।
MP News: बैतूल के मुलताई में देवर-भाभी के चलती ट्रेन से छलांग लगाने की खबर आई है। दोनों को गंभीर हालत में मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

दोनो के बीच अफेयर का मामला
जानकारी के अनुसार देवर और भाभी के बीच अफेयर चल रहा था। दोनो कुछ दिनों पूर्व बिहार से भागकर बेंगलुरु चले गए थे। पति ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पति की शिकायत के आधार पर बिहार पुलिस ने दोनो को पकड़ा। देवर-भाभी को पुलिस बेंगलुरु से पकड़कर संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार ले जा रही थी।

दोपहर करीब 1 बजे की घटना
अचानक से रविवार की दोपहर करीब 1 बजे बैतूल जिले के मुलताई में चिचन्डा के पास दोनो देवर-भाभी ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिस दौरान यह हादसा हुआ। उस समय महिला का पति भी ट्रेन के डिब्बे में बैठा था। दोनो के कूदने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story