Jharkhand chunav 2024: कुल 81 सीटें, 2 चरण में वोटिंग; 2.6 करोड़ मतदाता करेंगे नेताओं के भाग्य का फैसला

Jharkhand Assembly Election 2024
X
Jharkhand Assembly Election 2024
Jharkhand Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Jharkhand Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें पहले फेज के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 2024 विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर वोटिंग होगी, जिनमें 44 सीट जनरल, 28 एसटी और 9 एससी के लिए आरक्षित हैं।

कुल वोटर्स की संख्या 2.6 करोड़
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में वोटर्स की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। जिनमें 1.29 करोड़ महिला मतदाता है। वहीं पुरुष वोटर्स की संख्या1.39 करोड़ हैं। हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

प्रदेश में 29 हजार 562 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 5 हजार 42 पोलिंग स्टेशन शहरी इलाके में हैं। वहीं 24 हजार 520 ग्रामीण पोलिंग बूथ हैं। हर पोलिंग बूथ में 881 मतदाता वोट डालेंगे।

बहुमत के लिए 41 सीटें जरूरी
झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं, जिसमें बहुमत का आंकड़ा 41 है। वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर हेमंत सोरेन हैं, जिनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पास सबसे अधिक विधायक हैं। वहीं, राज्य में भाजपा मुख्य विपक्षी दल है।

वर्तमान झारखंड सरकार में शामिल पार्टियों के पास 47 विधायकों का समर्थन है। जिनमें झामुमो के पास 27 सीटें, कांग्रेस के 18, भाकपा-माले के 1 और राजद के 1 सीट शामिल है। दूसरी तरफ, विपक्ष के पास कुल 30 सीटें हैं। जिनमें भाजपा के 24 सीटें, आजसू के 3, राकपा (अप) के 1 और निर्दलीय के 2 सीटें शामिल हैं।

भाजपा और इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला
झारखंड में 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा का मुकाबला इंडिया गठबंधन से होगा। हालांकि, भाजपा के सहयोगी दल भी झारखंड में चुनाव लड़ने की तैरायी कर रहे हैं, जिनमें नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, चिराग पासवान की पार्टी आरएलजेपी (आर) शामिल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story