Air Ambulance Crash In Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस (Air Ambulance) सोमवार रात सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने पुष्टि की है कि मलबे से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
रेडबर्ड एयरवेज (Redbird Airways) द्वारा संचालित Beechcraft C90 (VT-AJV) विमान ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसे रात करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद शाम 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से इसका संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि विमान उस समय वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में था।
#WATCH | An air ambulance, with seven people (including 2 crew members) on board, crashed in Kasariya Panchayat, Simariya block of Chatra district, in Jharkhand.
— ANI (@ANI) February 24, 2026
It was a Redbird Airways Pvt Ltd Beechcraft C90 aircraft VT-AJV operating a medical evacuation (air ambulance)… pic.twitter.com/xmr9OOcdNh
मृतकों की सूची (List of Victims)
हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों की पहचान हो गई है:
- कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट-इन-कमांड)
- कैप्टन सवराजदीप सिंह (को-पायलट)
- संजय कुमार (41) (मरीज, जिसे दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा था)
- अर्चना देवी (मरीज की अटेंडेंट)
- धुरु कुमार (मरीज के अटेंडेंट)
- डॉ. विकास कुमार गुप्ता (चिकित्सक)
- सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक)
इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे संजय
हादसे का शिकार हुए मरीज संजय कुमार लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले थे। वे 65 फीसदी जल चुके थे और रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती थे। बेहतर इलाज के लिए उनके परिजनों ने उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाने का फैसला किया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
जांच के आदेश
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की एक टीम को घटना की जांच के लिए रवाना कर दिया गया है। शुरुआती तौर पर यह तकनीकी खराबी का मामला लग रहा है, लेकिन ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।










