Logo
झारखंड में सगाई से 4 दिन पहले एक बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में रात 3 बजे तक प्रेमी से बात और फोटो वायरल करने की धमकी की बात सामने आई है।

Jharkhand News: झारखंड में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 19 साल की एक युवती ने अपनी सगाई से ठीक 4 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिपू कुमारी का शव गुरुवार (12 मार्च) की सुबह फंदे से लटका मिला। घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस खौफनाक कदम ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

रात 3 बजे तक प्रेमी से हुई थी बात
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शिपू का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली रात शिपू की उस लड़के से करीब 3:00 बजे तक बात हुई थी। पुलिस को आशंका है कि देर रात हुई इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई होगी, जिसके बाद लड़की ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

सगाई से पहले उठाया खौफनाक कदम
परिजनों के मुताबिक, शिपू की शादी तय हो चुकी थी और आने वाले सोमवार को उसकी सगाई होने वाली थी। सगाई में अब सिर्फ 4 दिन का समय शेष था। घर के लोग कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे, तभी गुरुवार की सुबह छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

मोबाइल चैट से उलझा मामला
पुलिस ने जब मृतका के मोबाइल की जांच की, तो मामला और अधिक पेचीदा हो गया। मोबाइल से मिली चैट के अनुसार, उस लड़के के पास लड़की के कुछ फोटो और वीडियो थे। चैट से यह संकेत मिले हैं कि लड़का उन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस अब इन चैट्स के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

5379487