हेमंत कैबिनेट में बने 11 मंत्री : रांची में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानें JMM, कांग्रेस और RJD से किसे मिला मौका 

Hemant Cabinet Expansion
X
झारखंड सरकार : हेमंत कैबिनेट में बनेंगे 11 मंत्री, रांची में आज शपथ ग्रहण, JMM-कांग्रेस और RJD से इन्हें मिलेगा मौका 
झारखंड की हेमंत सरकार में 11 मंत्री बनाए गए हैं। रांची में गुरुवार (5 दिसंबर) दोपहर 12.30 बजे JMM के 6, कांग्रेस के 4 और एक राजद विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली।

Hemant Cabinet Expansion : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (5 दिसंबर) को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल संतोष गंगवार दोपहर 12.30 बजे सभी नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें राजद से 1, कांग्रेस से 4 और जेएमएम से 6 विधायक शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह रांची स्थित राजभवन के अशोक उद्यान में हुआ। जल्द ही इन्हें पोर्टफोलियो आवंटित किया जाएगा।

हेमंत सोरेन की चौथी सरकार में 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायक, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाए गए हैं। राजभवन में शपथ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधायकों को एक घंटे पहले राजभवन बुलाया गया था।

प्रो. स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सबसे पहले प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। फिर कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में अकेले सीएम पद की शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव 2024: मुफ्त बिजली, महिलाओं को 2500 रुपए महीना, जानें कांग्रेस घोषणा पत्र की मुख्य बातें

यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

  • हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे से 4 मंत्री बनाए गए हैं। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, महगामा MLA दीपिका पांडेय, छत्तरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का नाम शामिल हैं।
  • इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह पिछली बार भी मंत्री थीं। इनके अलावा पार्टी ने राधाकिशोर और शिल्पी नेहा को भी मंत्री बनाया गया है।
  • राजद कोटे से गोड्डा विधायक संजय यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। संजय ने भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल को हराकर तीसरी बार के विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें लालू परिवार का करीबी माना जाता है।
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कोटे से जिन छह विधायकों को मंत्री बनाया गया है। उनमें कोल्हान से चार के विधायक दीपक बिरुआ, जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन के बेटे हफीजुल हसन, कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेता रहे सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो, जमशेदपुर की घाटशिला सीट से लगातार जीत दर्ज करने वाले रामदास सोरेन, पलामू की भवनाथपुर सीट से विधायक बने अनंत प्रताप देव शामिल हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story