झारखंड चुनाव 2024: मुफ्त बिजली, महिलाओं को 2500 रुपए महीना, जानें कांग्रेस घोषणा पत्र की मुख्य बातें

Jharkhand Election Congress manifesto
X
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं को 2500 रुपए महीने प्रोत्सान राशि और 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया गया है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा-पत्र तैयार किया है। इसमें महिलाओं को 2500 रुपए महीने प्रोत्सान राशि और 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार शाम 5 बजे रांची में मैनिफेस्टो की औपचारिक घोषणा करेंगे।

झारखंड में कांग्रेस जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। झारखंड की कुल 81 सीटों में से कांग्रेस 30 और जेएमएम 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। करीब 7 सीटों पर राजद ने प्रत्याशी उतारे हैं। पिछले चुनाव में झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद ने 7 सीटों में प्रत्याशी उतारे थे।

2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रमुख वादे

  • महिलाओं को पुलिस में ज्यादा से ज्यादा नौकरी
  • सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा
  • किसानों के लिए 2 लाख तक ऋणमाफी
  • लघु वन उपज के लिए कानून
  • रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए प्रयास
  • 10 हजार से कम आय वाले परिवार की बच्चियों को मुफ्त साइकिल
  • माबलिचिंग में सख्त सजा का प्रावधान
  • धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपए करना।
  • हर पंचायत में इंटरनेट कनेक्टिविटी
  • हर जिले में पुस्कालय और केंद्रीकृत ई-लाइब्रेरी का निर्माण
  • पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों में कमी

खबर अपडेट हो रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story